Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Theft at Mahant Charandas's *dera*; thieves made off with the cash box and wheat, along with three brass *topis* (domed covers).
{"_id":"6abe6686ff73f29c2c013365","slug":"video-theft-at-mahant-charandass-dera-thieves-made-off-with-the-cash-box-and-wheat-along-with-three-brass-topis-domed-covers-2026-10-01","type":"video","status":"publish","title_hn":"महंत चरणदास के डेरे में चोरी, गल्ले और गेहूं के साथ पीतल की तीन टोपियां भी ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महंत चरणदास के डेरे में चोरी, गल्ले और गेहूं के साथ पीतल की तीन टोपियां भी ले गए चोर
रतिया महंत चरणदास के डेरे में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी किए जाने का मामला सामने आया है। चोर डेरे में रखे गल्ले, गेहूं तथा पीतल की तीन टोपियां चोरी कर ले गए। वही चोरों ने बुढलाडा रोड बाईपास पर बने शमशान घाट का गल्ला और सैन धर्मशाला में पड़ी भट्टी को भी चोरी कर लिया मामले की सूचना पुलिस को दी गई है।
जानकारी देते हुए महंत चरणदास ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 4 बजे वह डेरे के अंदर बने मंदिर में पाठ कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें बाहर से कुछ शोर सुनाई दिया, लेकिन वह अपना पाठ करने में लगे रहे। पाठ पूरा करने के बाद जब वह मंदिर से बाहर आए तो उन्होंने देखा कि डेरे के अंदर रखा गल्ला खुला हुआ था तथा दूसरी तरफ रखे गेहूं के ड्रम में से गेहूं बिखरा हुआ था।
महंत चरणदास के अनुसार, जांच करने पर डेरे के अंदर रखी पीतल की तीन टोपियां भी गायब मिलीं, जिनका कुल वजन करीब 30 से 40 किलोग्राम बताया जा रहा है। इसके अलावा गल्ले में रखी नकदी तथा गेहूं भी चोरी होने की बात सामने आई है। चोरी हुई नकदी और गेहूं की वास्तविक मात्रा का पता जांच के बाद ही चल सकेगा।
घटना की जानकारी मिलने के बाद संबंधित लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर चोरों का सुराग लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
डेरे में हुई चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोगों में भी रोष है। लोगों ने पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों का पता लगाने और क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाने की मांग की है। वही चोरों द्वारा रात्रि को बुढलाडा रोड बाईपास पर बने शमशान घाट का गल्ला और सैन धर्मशाला में पड़ी भट्टी व अन्य समान को भी चोरी कर लिया हालांकि अभी तक दोनों चोरियों के बारे में पुलिस को सूचना नहीं दी गई थी शहर थाना प्रभारी प्रवीण कुमार ने बताया कि दर में चोरी होने की सूचना मिली थी पुलिस टीम ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।