{"_id":"6abea970aa3ecf6a8b072394","slug":"the-administration-removed-the-occupation-from-the-field-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162184-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: प्रशासन ने खेत में खाल से कब्जा हटवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: प्रशासन ने खेत में खाल से कब्जा हटवाया
Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 02 Oct 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कुकड़ांवाली में वीरवार को प्रशासनिक टीमों ने एक खेत से गुजर रहे खाले पर कब्जा छुड़वाने के लिए गांव पहुंचीं। टीम के साथ पुलिस की टीमें भी मौजूद रहीं। खेत मालिक किसान ने टीम को पैमाइश करने से रोक दिया और काफी देर तक यहां हंगामा होता रहा। किसान का कहना था कि उसके खेत के आगे और पीछे भी खेत हैं और सरकारी खाल उसके खेत के अलावा बाकी खेतों से भी गुजर रहा है, लेकिन मात्र उसकी तीन एकड़ भूमि से ही कब्जा हटाया जा रहा है। बाद में किसान को हिरासत में लेकर जेसीबी की सहायता से नरमे की फसल उखाड़कर खाल की खुदाई का कार्य शुरू करवाया गया। इस अवसर पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट सिंचाई विभाग के एसडीओ प्रवीण कुमार, सरपंच जोगेंद्र जोगी व दरियापुर चौकी से पुलिस की टीम पहुंची।
किसानों का कहना है कि 9 किसानों की करीब 15 एकड़ खेतों के बीच से सरकारी खाल निकला हुआ है, जो काफी सालों से बंद पड़ा है और सभी किसानों का इस पर कब्जा है लेकिन अब सरपंच व प्रशासन द्वारा सिर्फ उनके तीन एकड़ भूमि से खाल की खुदाई करवाई जा रही है। जबकि बाकी किसानों के खेतों पर कार्रवाई नहीं हो रही।
बीच में खाल बनाने का फायदा भी नहीं है, जब इसमें पानी ही आने जाने को जगह नहीं है। उधर सरपंच का कहना है कि 20 फरवरी 2026 को पंचायती खाल खेत में दबे होने की शिकायत मिली थी। जिसके आधार पर प्रशासन की टीम ने यह कार्रवाई की और सरकारी खाल को खुलवाया गया है। उन्होंने कहा कि अन्य किसानों की शिकायत मिली तो उन पर भी कार्रवाई होगी, लेकिन गांव का भाईचारा कायम रखा जाएगा। मौके पर पहुंचे ड्यूटी मजिस्ट्रेट प्रवीण कुमार ने बताया कि इस खाले की बीडीपीओ कार्यालय के द्वारा पैमाइश करवा दी गई थी, उसी आधार पर कार्रवाई हुई है।