फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Paddy procurement in trouble, only 53 of crop verification completed

Fatehabad News: धान खरीद पर संकट, 53% फसल का ही सत्यापन पूरा

Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Thu, 01 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Paddy procurement in trouble, only 53 of crop verification completed
फतेहाबाद। मेरी-फसल मेरी ब्यौरा पोर्टल पर फसल का सत्यापन करते हुए। विभाग
फतेहाबाद। जिले में धान खरीद सीजन शुरू हो चुका है लेकिन मेरी फसल-मेरा ब्योरा पोर्टल पर किसानों की फसल का सत्यापन अभी अधूरा है। अब तक करीब 53 प्रतिशत पंजीकरण का ही सत्यापन हुआ है। इससे बाकी किसानों के सामने फसल मंडी में बेचने की चिंता बढ़ गई है।
विज्ञापन

सत्यापन नहीं होने पर किसानों के गेट पास जारी नहीं हो रहे हैं। गेट पास के बिना किसान अपनी फसल मंडी में नहीं ला सकेंगे। जिले की अनाज मंडियों में धान की आवक 29 सितंबर से शुरू हो चुकी है। किसानों ने फसल कटाई के बाद धान मंडी में लाने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में सत्यापन प्रक्रिया धीमी होने से उनकी परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

किसानों का कहना है कि फसल तैयार होने के बाद मंडी में बिक्री के लिए गेट पास जरूरी है। किसानों ने बताया कि समय पर सत्यापन नहीं हुआ तो उन्हें फसल लेकर मंडी के बाहर इंतजार करना पड़ सकता है। इससे फसल की सुरक्षा और बिक्री दोनों को लेकर चिंता बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में धान खरीद शुरू होने के बीच सत्यापन प्रक्रिया पूरी नहीं होने से किसानों की तैयारियों पर असर पड़ रहा है। किसान चाहते हैं कि उनकी फसल का सत्यापन जल्द पूरा हो और गेट पास जारी किए जाएं।
----

सत्यापन के लिए पटवारियों को आ रही तकनीकी दिक्कत

मेरी फसल-मेरा ब्योरा में दर्ज फसलों का सत्यापन करने वाले पटवारियों का कहना है कि मोबाइल एप सही तरीके से काम नहीं कर रही है। कई बार फसल से संबंधित जानकारी खोलने में परेशानी आती है जबकि कई मामलों में सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने में तकनीकी समस्या सामने आ रही है। इससे काम की गति प्रभावित हो रही है। इसके अलावा कई जगहों पर नेटवर्क नहीं होने के कारण एप पर सत्यापन भी नहीं कर सकते हैं।
----
1.11 लाख एकड़ में से 52,754 एकड़ फसल क्षेत्र का सत्यापन अभी भी लंबित

जिले में धान खरीद शुरू होने के बावजूद मेरी फसल-मेरा ब्योरा के सत्यापन की प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हो पाई है। 1 अक्तूबर की तहसीलवार रिपोर्ट के अनुसार जिले में कुल 1,11,076.662 एकड़ फसल क्षेत्र दर्ज है जिसमें से 58,322.129 एकड़ यानी 52.51 प्रतिशत का सत्यापन हुआ है। वहीं 52,754.533 एकड़ क्षेत्र का सत्यापन अभी लंबित है। रिपोर्ट में भट्टूकलां में सबसे कम 33.25 प्रतिशत सत्यापन हुआ है। फतेहाबाद में 55.31, भूना में 61.21, रतिया में 52.49, जाखल में 72.26, कुलां में 82.10 और टोहाना में 70.89 प्रतिशत क्षेत्र सत्यापित हुआ है। सत्यापन लंबित रहने से किसानों को फसल मंडी में लाने के लिए गेट पास कटवाने में परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

----
समय पर सत्यापन पूरा करने की मांग

किसान रमनदीप, कुलदीप, जगदीश, इंद्र सिंह आदि ने प्रशासन से मेरी फसल-मेरा ब्यौरा में लंबित पंजीकरण का सत्यापन जल्द पूरा करवाने की मांग की है। किसानों का कहना है कि धान खरीद सीजन शुरू हो चुका है इसलिए तकनीकी दिक्कतों को तुरंत दूर किया जाना चाहिए। सत्यापन पूरा होने के बाद ही गेट पास जारी होंगे और किसान अपनी धान की फसल मंडी में बिक्री के लिए ला सकेंगे।
----
पटवारियों की ओर से पंजीकरण को लेकर सत्यापन का काम किया जा रहा है। कई जगहों पर मोबाइल फोन एप सहित कई दिक्कताें का सामना करना पड़ता है।
- कृष्ण कुमार, उपप्रधान, दी रेवेन्यू पटवार एसोसिएशन फतेहाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed