Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
The Central Government should declare Maharaja Agrasen Jayanti a national festival – Bajrang Garg.
{"_id":"6acf46827ed0e4257c0c0795","slug":"video-the-central-government-should-declare-maharaja-agrasen-jayanti-a-national-festival-bajrang-garg-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"केंद्र सरकार को महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्र पर्व घोषित करने चाहिए- बजरंग गर्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्र सरकार को महाराजा अग्रसेन जयंती को राष्ट्र पर्व घोषित करने चाहिए- बजरंग गर्ग
अग्रोहा धाम वैश्य समाज के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश व्यापार मंडल के प्रांतीय अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने वैश्य समाज के प्रतिनिधियों की मीटिंग लेने के उपरांत निजी होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में केंद्र सरकार से मांग की कि समाजवाद, समानता, आपसी भाईचारे और जनकल्याण का संदेश देने वाले महान पुरुष महाराजा अग्रसेन जी की जयंती पर राष्ट्रीय पर्व घोषित किया जाए।
इसके साथ ही महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी को सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए, ताकि देश की युवा पीढ़ी उनके जीवन, विचारों और आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण एवं देश की तरक्की में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सके। बजरंग गर्ग ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी केवल वैश्य समाज के ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
उन्होंने अपने जीवन में समानता, सहयोग, सामाजिक समरसता और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। महाराजा अग्रसेन जी की विचारधारा समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने की प्रेरणा देती है। उनके आदर्श आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं, जितने सदियों पहले थे।
ऐसे महान महापुरुष की शिक्षाओं को देश के प्रत्येक नागरिक तक पहुंचाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी ने समाज में आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को सहयोग देने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान के साथ जीवन जीने की प्रेरणा दी।
उनकी एक ईंट, एक मुद्रा की परंपरा सामाजिक सहयोग और सामूहिक विकास का उत्कृष्ट उदाहरण है। यह परंपरा हमें सिखाती है कि समाज की वास्तविक तरक्की तभी संभव है, जब प्रत्येक व्यक्ति एक-दूसरे की मदद करे और सभी को आगे बढ़ने के समान अवसर मिलें।
बजरंग गर्ग ने कहा कि आज देश में बच्चों को शिक्षा के माध्यम से संस्कारवान, जिम्मेदार और राष्ट्र के प्रति समर्पित नागरिक बनाने की आवश्यकता है। यदि महाराजा अग्रसेन जी की जीवनी को सीबीएसई सहित अन्य शिक्षा बोर्डों के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाता है, तो विद्यार्थियों को उनके संघर्ष, दूरदर्शी सोच, सामाजिक सेवा और जनकल्याणकारी नीतियों के बारे में जानने का अवसर मिलेगा। इससे युवा पीढ़ी में सेवा, सहयोग, उद्यमशीलता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना मजबूत होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।