Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Grain-handling workers in the Fatehabad grain market have expressed their outrage, launching a strike over the shortage of drinking water and wage discrimination.
{"_id":"6acf534060b6f799a90a6918","slug":"video-grain-handling-workers-in-the-fatehabad-grain-market-have-expressed-their-outrage-launching-a-strike-over-the-shortage-of-drinking-water-and-wage-discrimination-2026-10-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में अनाज मंडी में झराई श्रमिकों का फूटा गुस्सा, पीने के पानी की किल्लत और मजदूरी में भेदभाव को लेकर हड़ताल शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में अनाज मंडी में झराई श्रमिकों का फूटा गुस्सा, पीने के पानी की किल्लत और मजदूरी में भेदभाव को लेकर हड़ताल शुरू
रतिया रोड स्थित अनाज मंडी में झराई कार्य से जुड़े सैकड़ों मजदूरों ने अपनी मांगों को लेकर काम ठप कर हड़ताल शुरू कर दी है। झराई यूनियन के प्रधान रामफल सिंह ने आरोप लगाया है कि मंडी प्रशासन और मार्केट कमेटी के सचिव उनकी समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।
पीने के पानी का संकट और सुरक्षा की कमी
यूनियन प्रधान रामफल सिंह ने बताया कि मंडी में काम करने वाले श्रमिकों के लिए पीने के पानी की भारी किल्लत है। इसके अलावा, बाहरी लोग मंडी में आकर मनमानी करते हैं और चोरी की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
मजदूरी में भेदभाव का आरोप
रामफल सिंह के अनुसार, मंडी से बाहर झराई करने वालों को 8 से 10 रुपये प्रति कट्टा मजदूरी दी जा रही है, जबकि मंडी के अंदर काम करने वाले श्रमिकों को केवल 4 रुपये प्रति कट्टा ही दिए जा रहे हैं। इस भारी असमानता और भेदभाव से श्रमिकों में भारी रोष है।
मांगों पर अड़े मजदूर
प्रधान ने बताया कि हड़ताल में लगभग 400 से अधिक मजदूर शामिल हैं। सचिव द्वारा बातचीत के लिए दुकान पर बुलाए जाने के प्रस्ताव को खारिज करते हुए मजदूरों ने स्पष्ट किया कि जब तक अधिकारी स्वयं मौके पर आकर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं करते, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।