Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Snatching committed to fund drug habit; 10-gram gold amulet snatched from a woman recovered; two accused arrested.
{"_id":"6abbafec695b107cc10d2a7f","slug":"video-snatching-committed-to-fund-drug-habit-10-gram-gold-amulet-snatched-from-a-woman-recovered-two-accused-arrested-2026-09-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"नशे के लिए करते थे स्नेचिंग, महिला से छीनी गई 10 ग्राम सोने की तबीजी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नशे के लिए करते थे स्नेचिंग, महिला से छीनी गई 10 ग्राम सोने की तबीजी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद/भट्टू कलां। थाना भट्टू कलां पुलिस ने गांव किरढ़ान में महिला से हुई झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से महिला के गले से छीनी गई करीब 10 ग्राम वजन की पूरी सोने की तबीजी बरामद कर ली है। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की पूर्ति के लिए झपटमारी करते थे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रवि और सत्यनारायण उर्फ खोलु निवासी मानावाली के रूप में हुई है। रवि के खिलाफ वर्ष 2022 में भी मामला दर्ज हुआ था।
डीएसपी भट्टू कलां जगदीश कुमार ने बताया कि किरढ़ान निवासी इंद्रो देवी ने 22 सितंबर को शिकायत दी थी कि दोपहर करीब 2:15 बजे वह घर के सामने स्थित किरयाना दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक, जिन्होंने चेहरे मास्क से ढके हुए थे, उसके पास पहुंचे और गले से करीब 10 ग्राम की सोने की तबीजी झपटकर फरार हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के क्षेत्र से तकनीकी व अन्य साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने रवि और सत्यनारायण उर्फ खोलु को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से तबीजी बरामद कर वारदात में शतप्रतिशत रिकवरी की है। आरोपियों से वारदात में इस्तेमाल बाइक और अन्य आपराधिक घटनाओं में उनकी संलिप्तता को लेकर पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।