{"_id":"6abbfb8ea016877d2c09f914","slug":"dial-112-did-not-answer-the-call-an-unconscious-person-lay-writhing-on-the-footpath-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-162019-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: डायल 112 ने नहीं उठाया फोन, बेसुध व्यक्ति फुटपाथ पर तड़पता रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: डायल 112 ने नहीं उठाया फोन, बेसुध व्यक्ति फुटपाथ पर तड़पता रहा
Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद में हिसार रोड पर बेसुध पड़ा युवकस्त्रोत विजय सहारण
फतेहाबाद। जिला न्यायालय के गेट सामने सोमवार रात फुटपाथ पर बेसुध पड़े मानसिक दिव्यांग व्यक्ति की जिंदगी खतरे में थी। तेज रफ्तार वाहनों के बीच मदद के लिए डायल 112 पर कॉल की गई। करीब 15 मिनट तक कॉल कतार में रही और बार-बार डिस्कनेक्ट होती रही।
समाजसेवी विजय सहारण ने रात करीब 8:50 बजे व्यक्ति को फुटपाथ पर पड़ा देखा। उन्होंने तत्काल डायल 112 पर सूचना देने का प्रयास किया। कॉल पर कतार में होने का संदेश आता रहा। कई प्रयासों के बाद भी मदद नहीं मिली। इसके बाद विजय सहारण ने एसपी निकिता खट्टर से संपर्क कर स्थिति बताई।
एसपी ने मामले की गंभीरता देखते हुए शहर थाना प्रभारी संजय और राइडर टीम को मौके पर भेजा। पुलिस टीम ने व्यक्ति को सुरक्षित उठाया और अस्पताल में भर्ती करवाया। पुलिस के अनुसार उक्त व्यक्ति नरवाना का सोमनाथ है। उसके परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विजय सहारण ने कहा कि डायल 112 की शुरुआत में रिस्पॉन्स अच्छा था। अब लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने सेवा में तत्काल सुधार की मांग की। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार ने कहा कि डायल 112 सेवा सुचारु रूप से काम कर रही है। इस मामले की जांच करवाई जाएगी।