फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Six accused arrested in the viral assault video case; they were taken on foot from the markets of Ratia to Ramnagar Colony to identify the scene of the incident.

मारपीट कर वायरल वीडियो मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, रतिया के बाजारों से रामनगर कॉलोनी तक पैदल ले जाकर कराई निशानदेही

Sat, 12 Sep 2026 12:48 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 12 Sep 2026 12:48 PM IST
Six accused arrested in the viral assault video case; they were taken on foot from the markets of Ratia to Ramnagar Colony to identify the scene of the incident.
अरोड़ा कॉलोनी में युवक को घेरकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल करने के मामले में सीआईए रतिया ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों को काबू करने के बाद शुक्रवार रात शहर में पैदल ले जाकर घटना से जुड़े स्थानों की निशानदेही कराई। इस दौरान पुलिस बल के साथ सीआईए स्टाफ प्रभारी सब इंस्पेक्टर प्रदीप पुरी भी मौजूद रहे। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रतिया निवासी कुलदीप उर्फ कल्याण, संदीप उर्फ सिप्पी, मंदीप उर्फ मणी शिकारी, जोगा उर्फ कालू, सतनाम सिंह और सोनू के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपियों की उम्र करीब 19 से 25 वर्ष के बीच है। आरोपियों को अरोड़ा कॉलोनी से लेकर शहर के विभिन्न बाजारों से होते हुए रामनगर कॉलोनी तक पैदल ले जाया गया। पुलिस की इस कार्रवाई को देखने के लिए रास्ते में लोगों की भीड़ जमा होती रही। पुलिस के अनुसार सोशल मीडिया पर मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद सीआईए रतिया ने मामले को गंभीरता से लेते हुए वीडियो में दिखाई दे रहे युवकों की पहचान शुरू की थी। इसके बाद संभावित ठिकानों पर दबिश देकर छह आरोपियों को काबू किया गया। पुलिस आरोपियों से घटना के संबंध में पूछताछ कर रही है। दो माह पुरानी रंजिश में युवक पर हमला बताया गया है कि 10 सितंबर की शाम सिरसा से काम करके रतिया लौट रहे 27 वर्षीय राजकुमार को धमरवीर के मकान के पास कुछ युवकों ने घेर लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार आरोपियों ने तेजधार हथियारों, डंडों और ईंटों से उस पर हमला किया। हमले में उसके दोनों बाजुओं, दोनों टांगों, सिर और पीठ पर चोटें आई थीं। घायल को पहले नागरिक अस्पताल रतिया लाया गया, जहां से उसे अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। पुलिस को दिए बयान में राजकुमार ने आरोप लगाया था कि उसकी दोस्ती टौनी नामक युवक से है और टौनी की मकबन सिंह के साथ करीब दो माह से रंजिश चल रही थी। इसी रंजिश के चलते उसे भी निशाना बनाया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि हमलावरों ने उसे गली तक घेरकर पीटा और जान से मारने की धमकी भी दी। मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किए जाने के बाद मामला चर्चा में आया। अन्य आरोपियों की तलाश जारी पुलिस ने मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान जिस किसी की संलिप्तता सामने आएगी, उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। मामले में पुलिस की आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

मेरठ: दोस्त प्रिंस की लड़ाई में मारा गया नितिन, जांघ में लगीं दो गोलियां

12 Sep 2026

संविधान और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर डबल इंजन की सरकार पूरी तरह से विफल, VIDEO

11 Sep 2026

21 किलो खोवा का केक काटकर मनाया गया कीनाराम का जन्मोत्सव, VIDEO

11 Sep 2026

पैदल मार्च निकालकर यूजीसी को बताया काला कानून, VIDEO

11 Sep 2026

बीएचएमएस इंटर्न व छात्रों ने मानदेय में वृद्धि को लेकर सौंपा ज्ञापन, VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

हड़ताल पर रहे बैंककर्मी 300 करोड़ का लेनदेन प्रभावित; VIDEO

11 Sep 2026

सरस्वती नगर मार्ग पर लगा पानी व कीचड़ बनी समस्या, प्रदर्शन की चेतावनी; VIDEO

11 Sep 2026
विज्ञापन

एसपी ने किया परेड व पुलिस लाइन का निरीक्षण, आरती वर्मा सम्मानित; VIDEO

11 Sep 2026

करनाल में मतगणना के दौरान विवाद, वोटें सील; चौधर का फैसला अब चंडीगढ़ से

11 Sep 2026

लखनऊ: बीजेपी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक, केशव मौर्य बोले- तीसरी बार सरकार बनाने को लेकर चर्चा हुई

11 Sep 2026

लखनऊ: बीजेपी मुख्यालय में कोर ग्रुप की बैठक, बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बोले- चुनाव को लेकर मंथन हुआ

11 Sep 2026

जलभराव, जाम सीवर और मच्छरों के प्रकोप को लेकर सपाइयों ने नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन; VIDEO

11 Sep 2026

अंबेडकरनगर में सवारियों से भरी बस खंती में उतरी, आजमगढ़ से दिल्ली जा रही थी

11 Sep 2026

कटनी: शिकारियों के जाल में फंसे वयस्क नर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

11 Sep 2026

बदनौली जा रहे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी को पुलिस ने रोका, पुलिस-कार्यकर्ताओं के बीच हुई नोकझोंक

11 Sep 2026

भिवानी: 37 वोटों से विकास बुडानिया को हराकर युधिष्ठिर वत्स बने जिला बार के प्रधान

11 Sep 2026

सत्य निकेतन में बारिश के बीच भी चलता रहा तोड़फोड़ अभियान

11 Sep 2026

फरीदाबाद आईटीआई में 14 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला

11 Sep 2026

फरीदाबाद एनआईटी में बैंक कर्मचारी ने किया हड़ताल

11 Sep 2026

यूपी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम का योगी सरकार हमला, बोले- खुले आम हो रहीं हत्याएं

11 Sep 2026

राज्य स्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में फरीदाबाद के खिलाड़ियों ने जीते 7 पदक

11 Sep 2026

गुरुग्राम ने अंडर-17 में जीता राज्य स्तरीय लॉन टेनिस खिताब

11 Sep 2026

मलबा शुल्क घटाकर 50 रुपये प्रति टन, गुरुग्राम मेट्रो को सेक्टर-7 में मिली जमीन

11 Sep 2026

गुरुग्राम में सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल खत्म, शनिवार से लौटेंगे कर्मचारी

11 Sep 2026

रुद्रप्रयाग: शराब ठेके के पास धारदार हथियार से हमला, 42 वर्षीय मदनलाल गंभीर घायल, महिलाएं धरने पर बैठीं

11 Sep 2026

रोहतक जिला बार चुनाव: मतगणना शुरू न होने पर बार में जमकर हंगामा, चुनाव समिति मतगणना के तहत ईवीएम को बार काउंसिल में ले जाने के आरोप

11 Sep 2026

बहादुरगढ़: 12 बार प्रधान रहे विजेंद्र राठी को हराकर विक्रम छिल्लर बने बार एसोसिएशन के प्रधान

ताजपुर पीहरी के दृष्टिबाधित सोहन सिंह की सात-आठ महीन से नहीं आई पेंशन, पेंशन न आने से बुजुर्ग परेशान

11 Sep 2026

देहरादून: सड़कों पर उतरे यूनाइटेड फोरम ऑफ़ बैंक यूनियन के कर्मचारी, निकाली विशाल रैली

11 Sep 2026

देहरादून: दोपहर बाद बदला मौसम, हुई झमाझम बारिश

11 Sep 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed