Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Sanitation workers' strike in Fatehabad continued for the 30th day; workers had their heads shaved.
{"_id":"6a9a6ed2e46d156b0b0131b7","slug":"video-sanitation-workers-strike-in-fatehabad-continued-for-the-30th-day-workers-had-their-heads-shaved-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में 30वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारियों ने कराया मुंडन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में 30वें दिन भी जारी रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल, कर्मचारियों ने कराया मुंडन
नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 30वें दिन भी जारी रही। हड़ताल के दौरान कर्मचारियों ने विरोध स्वरूप मुंडन करवाया। कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर उनका आंदोलन लगातार जारी रहेगा। कर्मचारी नेता सतबीर सहारण ने कहा कि कर्मचारी एफआईआर से डरने वाले नहीं हैं और अपने हक की लड़ाई जारी रखेंगे।
इधर, शहर में डोर-टू-डोर कचरा उठान व्यवस्था को लेकर भी नगर परिषद को परेशानी का सामना करना पड़ा। कचरा उठान के लिए लगाई गई एजेंसी के चालक और हेल्पर शुक्रवार को काम पर नहीं पहुंचे। इसके चलते कचरा उठान प्रभावित होने की स्थिति बन गई। नगर परिषद ने व्यवस्था संभालने के लिए हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) के तहत नियुक्त चालकों की मदद ली। इन चालकों ने डोर-टू-डोर कचरा उठान की गाड़ियां चलाकर व्यवस्था को संभालने का प्रयास किया।
सफाई कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों का समाधान नहीं होता, हड़ताल समाप्त नहीं की जाएगी। कर्मचारियों ने कहा कि लंबे समय से आंदोलन के बावजूद सरकार और नगर परिषद की ओर से ठोस समाधान नहीं किया गया है। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी होने तक उनका आंदोलन जारी रहेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।