फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Man arrested for abetting woman's suicide

Fatehabad News: महिला को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोपी गिरफ्तार

Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Sun, 06 Sep 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Man arrested for abetting woman's suicide
फतेहाबाद। बस अड्डा चौकी पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दलीप कुमार उर्फ दीपक निवासी अयाल्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद किया है।
विज्ञापन

बस अड्डा चौकी प्रभारी पीएसआई सुमित ने बताया कि 11 अगस्त को कविता हाल निवासी हंस कॉलोनी द्वारा जहरीला पदार्थ निगलने की सूचना मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई शुरू की थी। महिला को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल से मेडिकल कॉलेज अग्रोहा रेफर किया गया था।
विज्ञापन

उपचार के दौरान महिला ने अपने बयान में बताया था कि आरोपी दीपक उसके गहने व मोबाइल फोन लेकर गया था और लौटा नहीं कर रहा था। इसी बात पर दोनों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। पहले रोजनामचा रिपोर्ट दर्ज की गई थी। उपचार के दौरान महिला की मृत्यु होने पर 14 अगस्त को शहर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed