Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Protest in Fatehabad against the suspension of fire department employees; staff burned copies of the orders and an effigy.
{"_id":"6a98204467afb755520b9a19","slug":"video-protest-in-fatehabad-against-the-suspension-of-fire-department-employees-staff-burned-copies-of-the-orders-and-an-effigy-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में फायर कर्मचारियों के निलंबन का विरोध, कर्मचारियों ने आदेशों की प्रतियां और पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में फायर कर्मचारियों के निलंबन का विरोध, कर्मचारियों ने आदेशों की प्रतियां और पुतला फूंका
फतेहाबाद। हरियाणा में फायर ब्रिगेड के 14 अधिकारियों व कर्मचारियों को निलंबित किए जाने के बाद से हड़ताल पर चल रहे दमकल और नगरपरिषद कर्मचारियों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया है। इसके विरोध में बुधवार को फतेहाबाद नगरपरिषद कार्यालय परिसर में धरने पर बैठे कर्मचारियों ने हरियाणा सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। गुस्साए कर्मचारियों ने सरकार द्वारा जारी निलंबन आदेशों की प्रतियां और हरियाणा सरकार का पुतला फूंक कर कड़ा विरोध दर्ज कराया। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर जारी यह हड़ताल 28वें दिन में प्रवेश कर चुकी है। बुधवार को धरने की अध्यक्षता इकाई प्रधान नरेश राणा ने की, जबकि मंच संचालन ओम प्रकाश लोट द्वारा किया गया। प्रदर्शनकारी कर्मचारी नेताओं ने सरकार की मंशा पर सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार बातचीत के जरिए समाधान निकालने के बजाय टकराव की स्थिति पैदा कर रही है। आए दिन तानाशाही फरमान जारी किए जा रहे हैं, लेकिन कर्मचारी ऐसे दमनकारी हथकंडों से डरने वाले नहीं हैं। जब तक उनकी जायज मांगें पूरी नहीं होतीं, आंदोलन पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा। कर्मचारी नेताओं ने आरोप लगाया कि हड़ताल के कारण शहरों में जगह-जगह गंदगी के ढेर लग चुके हैं, लेकिन सरकार कुंभकर्णी नींद सोई हुई है। बुधवार के प्रदर्शन में बिजली बोर्ड यूनियन से सर्कल सचिव भूप सिंह भडोलांवाली, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ से मुरारी राम, पटवार कानूनगो एसोसिएशन से सुरेश सिंह, सर्व कर्मचारी संघ के जिला सचिव रामनिवास शर्मा, ब्लॉक प्रधान राजपाल मिताथल, बेगराज और रिटायर्ड कर्मचारी नेता ओम प्रकाश चड्ढा सहित अनेक कर्मचारी व संघों के प्रतिनिधि विशेष रूप से मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।