Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
National Group Song Competition kicks off in Tohana, Fatehabad; Aggarwal Bhawan resonates with patriotic songs
{"_id":"6a8aaada78fb6547390b9fb7","slug":"video-national-group-song-competition-kicks-off-in-tohana-fatehabad-aggarwal-bhawan-resonates-with-patriotic-songs-2026-08-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आगाज, देशभक्ति गीतों से गूंजा अग्रवाल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का आगाज, देशभक्ति गीतों से गूंजा अग्रवाल भवन
भारत विकास परिषद शाखा टोहाना की ओर से शाखा स्तरीय राष्ट्रीय समूहगान प्रतियोगिता का अग्रवाल भवन में शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम की शुरुआत राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला द्वारा भारत माता और स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलन के साथ की।
प्रतियोगिता में क्षेत्र के प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यार्थियों ने चेतना के स्वर पुस्तिका में शामिल देशभक्ति गीतों की प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। प्रतियोगिता दो वर्गों हिंदी राष्ट्रीय समूहगान और संस्कृत समूहगान में आयोजित की जा रही है।
आयोजकों ने बताया कि इस प्रतियोगिता में विजेता रहने वाली टीम प्रांत स्तरीय प्रतियोगिता में टोहाना शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। बच्चों में देशभक्ति की भावना जागृत करने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद सुभाष बराला पहुंचे। अध्यक्षता प्रांतीय उपाध्यक्ष दीपक शर्मा ने की। इस मौके पर नगर परिषद अध्यक्ष नरेश बंसल, अनाज मंडी प्रधान रोशन सैनी और राइस मिलर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सुशील अरोड़ा विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।