{"_id":"68c29c289c7b6c70bb0ce6ca","slug":"video-monkey-got-injured-due-to-electric-shock-2025-09-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: घग्गर नदी किनारे बैठे किसानों ने करंट लगने से घायल बंदर का किया बचाव, सहारा रेस्क्यू टीम ने करवाया इलाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: घग्गर नदी किनारे बैठे किसानों ने करंट लगने से घायल बंदर का किया बचाव, सहारा रेस्क्यू टीम ने करवाया इलाज
पंजाब के मुनक के नजदीक घग्गर नदी किनारे सेवा कार्य में जुटे किसानों ने एक बंदर की जान बचाने का साहसिक कार्य किया है, अभी उक्त बंदर का इलाज टोहाना में सहारा रेस्क्यू टीम द्वारा किया जा रहा है। सुबह के समय एक बंदर के पीछे कुत्तों का झुंड लगा हुआ था तो वह कुत्तों से बचते हुए एक बिजली के पोल पर चढ़ गया, जहां करंट लगने से वह बंदर नीचे गिर पड़ा। इस हादसे में बंदर का एक हाथ और एक पैर बुरी तरह झुलस गया। किसानों ने तुरंत मदद के लिए प्रयास किया, लेकिन स्थानीय स्तर पर कोई सहायता नहीं मिल पाई। तभी उन्हें सहारा रेस्क्यू टीम के संरक्षक नवजोत सिंह ढिल्लों का नंबर मिला। नवजोत ढिल्लों ने किसानों से कहा कि घायल बंदर को टोहाना उपचार केंद्र तक लेकर आएं।
घायल बंदर को सुरक्षित पकड़कर उपचार केंद्र तक लाने का साहसिक कार्य किसानों कश्मीर सिंह कड़ेल, करनैल सिंह कड़ेल और तरसेम सिंह मकोड़ ने किया। इस दौरान बंदर ने घबराहट में किसान करनैल सिंह की पीठ पर काट लिया, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और साथियों के सहयोग से उसे उपचार केंद्र तक पहुंचाया।
वर्तमान में बंदर का इलाज शहर के उपचार केंद्र में चल रहा है। नवजोत सिंह ढिल्लों ने कहा कि किसान घग्गर नदी पर संभावित बाढ़ से अपने खेतों की रक्षा करने में लगे हैं, लेकिन इसके साथ-साथ वे जीव-जंतुओं की सेवा में भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।