{"_id":"6a68baff79ff9b74d806f6db","slug":"video-jakhal-buffalo-trader-robbed-of-rs190-lakh-police-investigating-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"जाखल: भैंस व्यापारी से 1.90 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जाखल: भैंस व्यापारी से 1.90 लाख की लूट, पुलिस जांच में जुटी
जाखल। भैंस व्यापारी से तेजधार हथियार दिखाकर 1.90 लाख रुपए लूट लिए। लूट को गांव कूदनी के पास अंजाम दिया गया। सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की है। पुलिस को किशोरी लाल, निवासी वार्ड नंबर 4, रामनगर, टोहाना ने बताया कि वह भैंसों का व्यापार करता है और वह मामूपुर से कूदनी होते हुए टोहाना की ओर लौट रहा था। इसी दौरान गांव कूदनी के पास अज्ञात बदमाशों ने उसे निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया और उसके पास मौजूद 1.90 लाख की नकदी लूटकर फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ-साथ बदमाशों की पहचान के प्रयास में जुट गई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करने का दावा कर रही है। थाना प्रभारी संजय ने बताया कि मामले की सूचना मिली है और टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।