{"_id":"6a686ab090d60ee9d80790a1","slug":"video-roller-skating-yatra-kanhaiya-12-jyotirlinga-char-dham-una-2026-07-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"Una: रोलर स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले कन्हैया, बडूही में हुआ भव्य स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Una: रोलर स्केटिंग से 12 ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकले कन्हैया, बडूही में हुआ भव्य स्वागत
आस्था, साहस और दृढ़ संकल्प की अनोखी मिसाल सोमवार को बडूही बाजार में देखने को मिली, जब उत्तर प्रदेश के बहराइच निवासी कन्हैया अपनी रोलर स्केटिंग यात्रा के दौरान यहां पहुंचे। कन्हैया 29 अक्टूबर 2025 को अपने घर से अकेले 12 ज्योतिर्लिंगों और चार धामों की धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। उनका उद्देश्य केवल तीर्थ स्थलों के दर्शन करना नहीं, बल्कि लोगों को आत्मविश्वास, अनुशासन और संकल्प की शक्ति का संदेश देना भी है।
कन्हैया ने बताया कि अब तक वह देश के नौ ज्योतिर्लिंगों और दो धामों के दर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में उनकी अगली मंजिल केदारनाथ धाम है, जिसके लिए वह बडूही से आगे रवाना हुए। उन्होंने बताया कि वह प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर का सफर रोलर स्केटिंग के माध्यम से पूरा करते हैं। कठिन रास्तों, मौसम की चुनौतियों और लंबी दूरी के बावजूद उनका उत्साह लगातार बना हुआ है।
उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान रात में ठहरने के लिए वह मंदिरों और गुरुद्वारों में रुकते हैं। रास्ते में मिलने वाले स्थानीय लोग भी उनका उत्साह बढ़ाते हैं और भोजन व रहने सहित हर संभव सहयोग करते हैं। लोगों का प्यार और आशीर्वाद ही उनकी यात्रा को आगे बढ़ाने की सबसे बड़ी ताकत है।
बडूही बाजार पहुंचने पर स्थानीय समाजसेवी राशपाल शर्मा, लाड़ी जट्ट, दुकानदारों और अन्य स्थानीय लोगों ने कन्हैया का स्वागत किया। लोगों ने उनकी इस अनोखी धार्मिक यात्रा की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया।
कन्हैया ने कहा कि यह यात्रा उनके लिए सिर्फ धार्मिक अभियान नहीं, बल्कि आत्मविश्वास, अनुशासन और ईश्वर के प्रति विश्वास की परीक्षा भी है। उनका मानना है कि मजबूत इच्छाशक्ति के साथ कोई भी कठिन लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
स्थानीय लोगों ने कन्हैया की साहसिक पहल की प्रशंसा करते हुए उनके केदारनाथ सहित शेष ज्योतिर्लिंगों और चारों धामों की यात्रा सफलतापूर्वक पूरी होने की कामना की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।