Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, the installation of Bappa was celebrated with great fanfare at the temple on the occasion of Ganesh Chaturthi.
{"_id":"6aa795b185e45198e3070073","slug":"video-in-fatehabad-the-installation-of-bappa-was-celebrated-with-great-fanfare-at-the-temple-on-the-occasion-of-ganesh-chaturthi-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: गणेश चतुर्थी के पर्व पर मंदिर में धूमधाम से की गई बप्पा की स्थापना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: गणेश चतुर्थी के पर्व पर मंदिर में धूमधाम से की गई बप्पा की स्थापना
फतेहाबाद के सन्यास आश्रम मंदिर में गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणपति बप्पा की धूमधाम से स्थापना की गई। ढोल-बाजे की थाप और वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ गणेश जी की प्रतिमा को मंदिर परिसर में लाया गया। इस दौरान मंदिर परिसर गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष से गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे। मंदिर के पुजारी सुंदर शर्मा ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर गणपति को स्थापित करवाया। भक्तों ने आरती की और प्रसाद ग्रहण किया। गणेश चतुर्थी के पर्व को लेकर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। 24 सितंबर तक रोजाना रात्रि 8 बजे से सत्संग का भी आयोजन होगा। सुबह-शाम गणेश जी की पूजा-अर्चना के साथ ही भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। 25 सितंबर को दोपहर 1 बजे विसर्जन होगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।