Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
In Fatehabad, BJP workers, led by the party's district president, burned an effigy of Rahul Gandhi and expressed outrage over the alleged mistreatment of female police personnel.
{"_id":"6ac89d3cd17ef9164207a280","slug":"video-in-fatehabad-bjp-workers-led-by-the-partys-district-president-burned-an-effigy-of-rahul-gandhi-and-expressed-outrage-over-the-alleged-mistreatment-of-female-police-personnel-2026-10-09","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी पर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में भाजपा जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूंका राहुल गांधी का पुतला, महिला पुलिसकर्मियों से कथित बदसलूकी पर जताया रोष
भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेता एवं लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करते हुए उनका पुतला फूंका। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित बदसलूकी की घटना को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने रोष व्यक्त किया और राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीन जोड़ा ने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक राजनीतिक दल को शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन करने का संवैधानिक अधिकार है, लेकिन विरोध प्रदर्शन की आड़ में कानून व्यवस्था को चुनौती देना और ड्यूटी पर तैनात महिला पुलिसकर्मियों के साथ दुर्व्यवहार करना किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के प्रदर्शन के दौरान महिला पुलिसकर्मियों के साथ बदसलूकी की गई, जो अत्यंत निंदनीय है। राहुल गांधी को देश की महिलाओं व देश के लोगों से इस मामले में माफी मांगनी चाहिए।
प्रवीन जोड़ा ने राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि नेता प्रतिपक्ष होने के बावजूद वह गैरकानूनी गतिविधियों को बढ़ावा दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति से मर्यादित और जिम्मेदार आचरण की अपेक्षा की जाती है। लोकतंत्र की दुहाई देने वाली कांग्रेस को पहले अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक मर्यादाओं का पालन करना सिखाना चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 25 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में विभिन्न जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए देश और समाज की सेवा कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस प्रधानमंत्री मोदी को सत्ता से हटाने के लिए लगातार राजनीतिक साजिशें रच रही है और देश की जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रही है।
प्रवीन जोड़ा ने कहा कि कांग्रेस को जनता पूरी तरह से नकार चुकी है, उन्होंने दावा किया कि वर्ष 2027 में उत्तर प्रदेश सहित जिन राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, वहां भारतीय जनता पार्टी पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में वापसी करेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।