{"_id":"6a9ab2dcbdc40177b600a38c","slug":"video-heavy-rain-in-tohana-on-janmashtami-city-inundated-roads-waterlogged-2026-09-04","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना में जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश, शहर जलमग्न; सड़कों पर भरा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना में जन्माष्टमी पर झमाझम बारिश, शहर जलमग्न; सड़कों पर भरा पानी
टोहाना। शहर में जन्माष्टमी के दिन दोपहर बाद शुरू हुई तेज बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। लगातार बारिश के चलते शहर के निचले इलाकों में पानी भर गया और मुख्य मार्ग तालाब में तब्दील हो गए।
सबसे अधिक परेशानी रतिया रोड पर देखी गई। यहां सड़क पर घुटनों तक पानी भरने से आवागमन ठप हो गया। इस कारण मुख्य मार्गों पर स्थित दुर्गा मंदिर, प्राचीन पंचमुखी शिव मंदिर, शनि देव मंदिर और गणेश मंदिर में श्रद्धालुओं को पहुंचने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा। जन्माष्टमी पर मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालु जलभराव के कारण परेशान दिखे।
वहीं, शहर के जमालपुर रोड, भूना रोड, डांगरा रोड, आंबेडकर चौक, हिसार रोड, चंडीगढ़ रोड, अनाज मंडी के पॉश इलाके, मॉडल टाउन और आईटीआई के साथ लगते मार्ग पूरी तरह जलमग्न हो गए। कई जगह दुकानों और घरों में पानी घुस गया। प्रशासन के जल निकासी के दावों की भी पोल खुल गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।