Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
free eye check-up camp will be held in Tohana, Fatehabad, starting September 17, coinciding with Prime Minister Narendra Modi's birthday
{"_id":"6aa4ed82da25bb227e082f31","slug":"video-free-eye-check-up-camp-will-be-held-in-tohana-fatehabad-starting-september-17-coinciding-with-prime-minister-narendra-modis-birthday-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद के टोहाना में 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद के टोहाना में 17 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर निशुल्क आंखों का जांच कैंप
पूर्व कैबिनेट मंत्री देवेंद्र बबली ने अपने कार्यालय में पत्रकार वार्ता कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर लगाए जा रहे निशुल्क नेत्र जांच शिविर की जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि 17 सितंबर को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन है। भारतीय जनता पार्टी पूरे देश और हरियाणा प्रदेश में इस दिन को सेवा पखवाड़ा के रूप में धूमधाम से मना रही है। इसी उपलक्ष्य में उनकी संस्था सोच, दादा साहब कैप्टन राम सिंह जी ट्रस्ट की ओर से सेवा शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
बबली ने बताया कि उनका संगठन लंबे समय से गोहाना में समाज सेवा के कार्य करता आ रहा है। संगठन के सभी साथियों ने मिलकर फैसला लिया है कि पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी सेवा पखवाड़ा के तहत निशुल्क आंखों का चेकअप कैंप लगाया जाएगा।
इस कैंप में हलका वासियों, बुजुर्गों, माताओं-बहनों, युवा साथियों और बच्चों तक की आंखों की जांच की जाएगी। डॉक्टर की सलाह पर जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयां और चश्मे उपलब्ध कराए जाएंगे। जिन मरीजों को ऑपरेशन की आवश्यकता होगी, उनके ऑपरेशन भी संस्था द्वारा निशुल्क करवाए जाएंगे।
पूर्व मंत्री ने बताया कि शिविर की शुरुआत 17 सितंबर से होगी। डॉक्टरों की टीम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक जांच करेगी। शिविर का स्थान उनके गांव स्थित निवास स्थान पर बने सेवा स्थल कार्यालय में रहेगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचकर इस सेवा शिविर का लाभ उठाएं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।