Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Regularize illegal connections for just ₹10; Public Health Engineering Department office to remain open today.
{"_id":"6aa51eb4727cbc4bb207e71a","slug":"video-fatehabad-regularize-illegal-connections-for-just-rs10-public-health-engineering-department-office-to-remain-open-today-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: सिर्फ 10 रुपये में अवैध कनेक्शन कराएं वैध, आज खुला रहेगा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: सिर्फ 10 रुपये में अवैध कनेक्शन कराएं वैध, आज खुला रहेगा जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कार्यालय
फतेहाबाद। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध जल कनेक्शनों को नियमित कराने और उपभोक्ताओं को विभागीय सेवाएं आसानी से उपलब्ध करवाने के लिए रविवार को विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। 13 सितंबर को भट्टू रोड स्थित विभागीय कार्यालय सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक खुला रहेगा। विभाग ने अवैध कनेक्शनों को वैध करने के लिए रोड कट चार्ज भी माफ किए हैं।
रविवार को अवैध कनेक्शनों को वैध करवाया जा सकता है। फतेहाबाद में करीब तीन हजार कनेक्शन है। पानी कनेक्शन की एक हजार रुपये और सीवरेज की 500 रुपये फीस रखी गई है। अगर किसी के पास वह भी नहीं है तो 10 रुपये महीना बिल में जुड़वाया जा सकता है।
-
10 रुपये प्रतिमाह में कनेक्शन की मंजूरी
उपमंडल अभियंता सतपाल रोज ने बताया कि नए घरेलू जल कनेक्शन की स्वीकृति निर्धारित शुल्क 10 रुपये प्रतिमाह के आधार पर दी जा रही है। यह राशि उपभोक्ता के पानी के बिल में जुड़कर आएगी। वहीं, उपभोक्ता 1500 रुपये एकमुश्त जमा कर भी कनेक्शन स्वीकृत करवा सकता है। पहले नए जल कनेक्शन के लिए करीब 10 से 13 हजार रुपये तक खर्च करने पड़ते थे। नई व्यवस्था से उपभोक्ताओं को आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि रविवार को उपभोक्ता नए जल कनेक्शन की स्वीकृति, पुराने मंजूर कनेक्शनों पर मीटर लगवाने, कनेक्शन के नाम में बदलाव तथा पेयजल और सीवरेज से संबंधित अन्य कार्य करवा सकेंगे। उपभोक्ताओं को इन कार्यों के लिए सरल केंद्र जाने की भी जरूरत नहीं होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।