Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Villagers staged a protest at the waterworks in Bhuthan Kalan village, Fatehabad, over the shortage of drinking water.
{"_id":"6aa5294b20cd5cf23104bab1","slug":"video-villagers-staged-a-protest-at-the-waterworks-in-bhuthan-kalan-village-fatehabad-over-the-shortage-of-drinking-water-2026-09-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: पेयजल किल्लत को लेकर गांव भूथनकलां के ग्रामीणों में रोष, जलघर पर दिया धरना, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: पेयजल किल्लत को लेकर गांव भूथनकलां के ग्रामीणों में रोष, जलघर पर दिया धरना, जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ की नारेबाजी
फतेहाबाद जिले के गांव भूथनकलां में पिछले तीन दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पेयजल किल्लत से गुस्साए ग्रामीणों ने शनिवार को जलघर के बाहर धरना देकर प्रशासन एवं जनस्वास्थ्य विभाग के खिलाफ नारेबाजी की। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि गर्मी के मौसम में हर वर्ष गांव में पेयजल की समस्या सामने आती है, लेकिन इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा। सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ भागीरथ और जेई नवीन ने मौके पर पहुंचकर जलघर में स्टोरेज टैंक का निर्माण व नई मोटर लगाने का आश्वासन देकर धरना खत्म करवाया।
शनिवार सुबह जनसभा के जिला प्रधान पवन कुमार, रोशन कुलड़िया, सुबे सिंह मायल, चांदीराम, विक्की सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण जलघर के बाहर एकत्रित हुए और धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने विभाग से पुरानी मोटर को बदलने तथा गांव में पेयजल की समस्या का स्थायी समाधान करने की मांग की। ग्रामीणों के अनुसार जलघर की मोटर पिछले तीन दिनों से खराब पड़ी है, जिसके कारण गांव में पानी की सप्लाई प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलघर में करीब 50 वर्ष पुरानी मोटर लगी हुई है। लंबे समय से पुरानी मोटर को न तो बदला गया है और न ही व्यवस्था को आधुनिक बनाया गया है। पुरानी मोटर होने के कारण बार-बार तकनीकी खराबी आने से पेयजल आपूर्ति बाधित होती रहती है। धरने की सूचना मिलने पर विभाग के एसडीओ भागीरथ और जेई नवीन मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों ने ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने आश्वासन दिया कि जलघर में स्टोरेज टैंक का निर्माण करवाया जाएगा तथा पुरानी मोटर को भी बदला जाएगा। अधिकारियों ने पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को जल्द दुरुस्त करने का भरोसा दिलाया। अधिकारियों के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने धरना समाप्त कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि यदि जल्द ही समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।