Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Fatehabad: Plot to commit ₹7.47 lakh robbery hatched in hotel after release from jail; 4 accused, including the mastermind, arrested.
{"_id":"6a9fe486db13893c8105ef4f","slug":"video-fatehabad-plot-to-commit-rs747-lakh-robbery-hatched-in-hotel-after-release-from-jail-4-accused-including-the-mastermind-arrested-2026-09-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जेल के बाद होटल में रची 7.47 लाख की लूट की साजिश, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जेल के बाद होटल में रची 7.47 लाख की लूट की साजिश, मुख्य साजिशकर्ता समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
फतेहाबाद। गांव खाराखेड़ी के नजदीक सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर 7 लाख 47 हजार रुपये की लूट की वारदात को पुलिस ने सुलझा लिया है। लूट की वारदात को अंजाम देने के लिए साजिश जेल में रची गई और फिर हिसार के होटल में प्लानिंग बनाई गई थी। पुलिस ने मामले में मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से लूटी गई राशि में से 1 लाख 30 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त कार भी बरामद की गई है। हालांकि अभी तक पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के नाम सार्वजनिक नहीं किए है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिव्यांशी सिंगला ने बताया कि 5 सितंबर को शाम करीब 6:30 बजे गांव खाराखेड़ी के नजदीक सारंगपुर रोड पर फायरिंग कर नकदी लूटने की वारदात हुई थी। सूचना मिलते ही थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा तथा सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार अपनी-अपनी टीमों के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। मामले में शिकायतकर्ता संदीप कुमार निवासी आदमपुर, जिला हिसार की शिकायत पर थाना सदर फतेहाबाद में प्राथमिकी दर्ज की गई। सीआईए फतेहाबाद प्रभारी निरीक्षक संदीप कुमार और सदर थाना की टीम ने चार आरोपियों को काबू किया गया। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने लूटी गई राशि में से 1 लाख 30 हजार रुपये तथा वारदात में प्रयुक्त कार बरामद की है। आरोपियों ने तीन राउंड फायरिंग की थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।