{"_id":"6aa7f1b06ebe0ae467014474","slug":"video-fatehabad-auto-market-gets-a-new-president-balwinder-alias-balli-elected-unanimously-2026-09-14","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद ऑटो मार्केट को मिला नया प्रधान, सर्वसम्मति से चुने गए बलविंदर उर्फ बल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद ऑटो मार्केट को मिला नया प्रधान, सर्वसम्मति से चुने गए बलविंदर उर्फ बल्ली
फतेहाबाद। ऑटो मार्केट एसोसिएशन को नया प्रधान मिल गया है। सोमवार को आयोजित बैठक में बलविंदर उर्फ बल्ली को सर्वसम्मति से एसोसिएशन का नया प्रधान चुना गया। आगामी दो वर्षों तक ऑटो मार्केट प्रधान की जिम्मेदारी संभालेंगे। चुनाव के दौरान सभी सदस्यों ने एकजुटता दिखाते हुए बलविंदर के नाम पर सहमति जताई।
इस अवसर पर ऑटो मार्केट के पूर्व प्रधान जरनैल सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे। नवनियुक्त प्रधान बलविंदर उर्फ बल्ली ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाया जाएगा। ऑटो मार्केट से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर उठाया जाएगा और उनके समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऑटो मार्केट के विकास और व्यापारियों की सुविधाओं के लिए सभी को साथ लेकर काम किया जाएगा। मार्केट से जुड़े सभी सदस्यों के हितों को ध्यान में रखते हुए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आपसी सहयोग और एकजुटता से ऑटो मार्केट की समस्याओं का समाधान कराने के प्रयास किए जाएंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।