फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   Allegation of irregularities in electricity bills for two connections

Fatehabad News: दो कनेक्शनों के बिजली बिल में गड़बड़ी का आरोप

Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Mon, 14 Sep 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
Allegation of irregularities in electricity bills for two connections
फतेहाबाद। गांव बड़ोपल निवासी सुंदर सिंह ने बिजली निगम के बिलों में लगातार गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि एक कनेक्शन में रीडिंग और बिल राशि में अंतर मिला जबकि दूसरे मीटर की वास्तविक खपत कम होने के बावजूद 86 हजार रुपये से अधिक का बिल बना दिया गया।
विज्ञापन

उपभोक्ता ने पूरे मामले की जांच और सही बिल जारी करने की मांग की है। इस बारे में सोमवार को समाधान शिविर में शिकायत दी गई। एसडीएम राजेश कुमार ने अधिकारियों को मामले की जांच के निर्देश दिए हैं। सुंदर के अनुसार उनके बिजली कनेक्शन का 29 मई से 29 जुलाई तक का बिल 16,327.80 रुपये आया। इसमें पुरानी रीडिंग 129 और नई रीडिंग 2456.5 दिखाई गई।
विज्ञापन

बिल अधिक आने पर उन्होंने एसडीओ बड़ोपल कार्यालय में संपर्क किया और कई बार चक्कर लगाए लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ। सुंदर सिंह के अनुसार उन्होंने बिजली निगम के एसई को व्हाट्स एप के माध्यम से भी शिकायत भेजी। इसके बाद विभाग ने 13 मार्च से तीन सितंबर की अवधि का एक और बिल जारी किया जिसमें पुरानी रीडिंग शून्य और नई रीडिंग 3235 दर्शाकर 19,883.02 रुपये का बिल बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------

दूसरे मीटर का बिल 86 हजार से ज्यादा
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके एक अन्य मीटर का खाता नंबर 0101103000 है। इसके लिए विभाग ने 86,138.59 रुपये का बिल बना दिया जबकि उनके अनुसार मीटर की वास्तविक रीडिंग काफी कम थी। सुंदर सिंह का कहना है कि वह इस संबंध में करीब 15-20 बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन दोनों बिजली बिलों को अब तक ठीक नहीं किया गया।
-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed