{"_id":"6ace3921998a14d48702403f","slug":"video-farmers-are-forced-to-wait-in-queues-for-hours-for-dap-2026-10-13","type":"video","status":"publish","title_hn":"डीएपी के लिए परेशान किसान, घंटों लाइनों में लगने को मजबूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएपी के लिए परेशान किसान, घंटों लाइनों में लगने को मजबूर
फतेहाबाद। जिले में डीएपी खाद की किल्लत के चलते किसानों की परेशानी कम नहीं हो रही है। खाद लेने के लिए किसानों को घंटों लाइनों में खड़ा रहना पड़ रहा है। शहर के एसबीआई रोड पर स्थित कृभको सेंटर पर मंगलवार को डीएपी खाद के 1300 बैग पहुंचने के बाद 130 किसानों के कूपन काटे गए। इसके बावजूद खाद की मांग और उपलब्धता के बीच अंतर के चलते किसानों को इंतजार करना पड़ रहा है। गेहूं की बिजाई का समय नजदीक आने के साथ ही किसानों को समय पर खाद मिलने की चिंता सता रही है।
कृभको सेंटर पर डीएपी खाद पहुंचने की सूचना मिलने के बाद किसान खाद लेने के लिए पहुंचने लगे। खाद वितरण के लिए किसानों के कूपन काटे गए, ताकि निर्धारित व्यवस्था के तहत खाद उपलब्ध करवाई जा सके। सीमित मात्रा में खाद पहुंचने के कारण सभी किसानों की जरूरत पूरी होना मुश्किल बना हुआ है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।