{"_id":"6ae468172a7054d42a092752","slug":"video-dtps-demolition-squad-targets-illegal-colony-on-tohana-ratia-road-6-showrooms-razed-2026-10-30-1793353751","type":"video","status":"publish","title_hn":"टोहाना-रतिया रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा, 6 शोरूम ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टोहाना-रतिया रोड पर अवैध कॉलोनी पर चला डीटीपी का पीला पंजा, 6 शोरूम ध्वस्त
जिला नगर योजनाकार विभाग ने टोहाना-रतिया रोड पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने जेसीबी से अवैध रूप से बनाए गए 6 शोरूमों को ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार कार्यालय से जेई संदीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कॉलोनी सर्वजीत कौर निवासी टोहाना द्वारा करीब 28 कनाल 18 मरले में बिना लाइसेंस के विकसित की जा रही थी।
विभाग द्वारा पहले 22 अप्रैल और फिर 8 मई को नोटिस जारी किया गया था। इसके बाद रेस्टोरेशन ऑर्डर जारी कर 7 दिन का समय दिया गया, लेकिन मौके पर कोई भी वैध दस्तावेज पेश नहीं किया गया। जिसके बाद यह रूटीन कार्रवाई की गई है।
जेई संदीप कुमार ने बताया कि टोहाना में बिना लाइसेंस के कॉलोनी काटने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। सभी अवैध कॉलोनियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करवाई गई है।
उन्होंने चेतावनी दी कि अवैध कॉलोनी काटने वालों को लाइसेंस लेना होगा, सरकार की नई नीतियां आई हैं। यदि कोई गैरकानूनी तरीके से कॉलोनी काटता मिला तो नोटिस देकर ध्वस्त करने के साथ-साथ एफआईआर भी दर्ज करवाई जाएगी। कार्रवाई के दौरान ड्यूटी मजिस्ट्रेट रामफल नैन, डीटीपी मनदीप सिहाग, जेई संदीप, अंकित, सुरेश कुमार व पुलिस बल मौजूद रहा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।