फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   The Kisan Samman Nidhi reached the hands of 81,181 farmers

Fatehabad News: 81,181 अन्नदाताओं की झोली में पहुंची किसान सम्मान निधि

Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 30 Oct 2026 10:54 PM IST
विज्ञापन
The Kisan Samman Nidhi reached the hands of 81,181 farmers
फतेहाबाद। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त से जिले के 81,181 किसानों के खातों में 16 करोड़ 36 लाख 80 हजार रुपये की राशि पहुंची। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को गुजरात के बनासकांठा से देशभर के किसानों के लिए किस्त जारी की।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान केंद्र, ढाणी बीकानेरी में जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें हरियाणा किसान कल्याण प्राधिकरण की कार्यकारी समिति के चेयरमैन राजपाल बेनीवाल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। बेनीवाल ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार किसानों की आय बढ़ाने तथा कृषि क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना है।
विज्ञापन

उपनिदेशक कृषि डॉ. विनोद कुमार फोगाट ने कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजनाओं से संबंधित जानकारी व लाभ लेने के लिए किसान अपने संबंधित कृषि अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed