{"_id":"6ae4d3b09dcbea3e2a02f1f8","slug":"new-boost-for-newborns-health-now-4-pediatric-specialists-at-the-civil-hospital-fatehabad-news-c-127-1-shsr1017-163898-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehabad News: नवजातों की सेहत को मिलेगी नई संजीवनी, नागरिक अस्पताल में अब 4 शिशु रोग विशेषज्ञ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehabad News: नवजातों की सेहत को मिलेगी नई संजीवनी, नागरिक अस्पताल में अब 4 शिशु रोग विशेषज्ञ
Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
Updated Fri, 30 Oct 2026 10:58 PM IST
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में नागरिक अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार हुआ है। अब यहां शिशु रोग विशेषज्ञों की संख्या दो से बढ़कर चार हो गई है। दो नए डॉक्टरों ने ज्वाइन कर लिया है। इससे नवजात और छोटे बच्चों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं मिल सकेंगी।
अस्पताल परिसर में मदर न्यूबॉर्न केयर यूनिट (एमएनसीयू) का निर्माण भी जारी है। इसमें 10 बेड की व्यवस्था होगी। खास बात यह है कि यहां नवजात अपनी मां के साथ रह सकेंगे।
नागरिक अस्पताल में पहले डॉ. वरुण मुंजाल और डॉ. मनदीप शिशु रोग विशेषज्ञ के तौर पर तैनात थे। अब डॉ. शगुन और डॉ. नवीन ने भी ज्वाइन कर लिया है। इससे अस्पताल में शिशुओं के उपचार के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता बढ़ गई है। मरीजों को उपचार के लिए बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
गंभीर बच्चों के लिए रहेगी नर्सरी : एमएनसीयू में उन नवजात शिशुओं को रखा जाएगा, जिन्हें मां के साथ रहते हुए विशेष देखभाल और उपचार की जरूरत होगी। अधिक गंभीर स्थिति वाले शिशुओं को अस्पताल की नर्सरी में रखा जाएगा। इस व्यवस्था से नवजातों को स्वास्थ्य स्थिति के अनुरूप देखभाल मिल सकेगी।