Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Fatehabad News
›
Door-to-door garbage collection continued for the second day in Fatehabad, while sanitation workers in Tohana staged a protest by sweeping with inverted brooms.
{"_id":"6a979baa808a121e5e03b0ce","slug":"video-door-to-door-garbage-collection-continued-for-the-second-day-in-fatehabad-while-sanitation-workers-in-tohana-staged-a-protest-by-sweeping-with-inverted-brooms-2026-09-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद में दूसरे दिन भी डोर-टू-डोर कचरा उठान जारी, टोहाना में सफाई कर्मचारियों का उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद में दूसरे दिन भी डोर-टू-डोर कचरा उठान जारी, टोहाना में सफाई कर्मचारियों का उल्टा झाड़ू कर प्रदर्शन किया
फतेहाबाद शहर में बुधवार को दूसरे दिन भी डोर टू डोर कचरा उठान जारी रहा। पुलिस लाइन से दूसरे दिन गाड़ियों को कॉलोनियों में रवाना किया गया। वही अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर बैठे सफाई कर्मचारियों का आंदोलन मंगलवार रात तेज हो गया। कर्मचारियों ने शहर में उल्टा झाड़ू लेकर मशाल जुलूस निकाला और वाल्मीकि चौक पर सीएम नायब सिंह सैनी, निकाय मंत्री विपुल गोयल व प्रदेश सरकार का पुतला फूंका।
पकर्मचारियों का जुलूस चंडीगढ़ रोड से शुरू होकर मुख्य बाजार और अंबेडकर चौक होते हुए वाल्मीकि चौक पर पहुंचा। कर्मचारी नेता सुभाष ने बताया कि यह मशाल प्रदर्शन था। उन्होंने कहा कि पूरे शहर में लोगों ने अच्छा रिस्पॉन्स दिया है। लोगों ने कहा कि कर्मचारियों की मांग जायज है और वे अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं।
सुभाष ने कहा कि शहर में कचरे का ढेर लगा है, इससे हमें भी दुख होता है। हम भी नहीं चाहते कि लोग गंदगी में रहें, लेकिन सरकार की मंशा ही नहीं है कि वह जनता को कचरे से निकाले। सरकार चाहती है कि कर्मचारी और जनता आपस में लड़े-झगड़े। कूड़े का जिम्मेदार कर्मचारी नहीं, बल्कि सरकार है। कर्मचारी अपना काम करना चाहता है, लेकिन सरकार मांगों पर विचार नहीं कर रही।
उन्होंने कहा कि जब तक 13 मई को हुए समझौते को लागू नहीं किया जाता और ठेका प्रथा बंद नहीं होती, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने शहर की जनता का सहयोग के लिए धन्यवाद किया। देर रात तक चले प्रदर्शन में महिला सफाई कर्मचारी भी बड़ी संख्या में शामिल रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।