{"_id":"682f345bdb7d99b0a0059679","slug":"video-cattle-washed-away-in-bhakra-canal-in-tohana-2025-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"फतेहाबाद: जान पर खेलकर गोवंश की बचाई जान, भाखड़ा नहर में गया था बेजुबान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फतेहाबाद: जान पर खेलकर गोवंश की बचाई जान, भाखड़ा नहर में गया था बेजुबान
भाखड़ा नहर में बहते हुए एक गोवंश की जान उस समय संकट में पड़ गई जब वह बलियाला हेड क्षेत्र के पास पानी के तेज बहाव ओर पानी की झलों में फंस गया। नहर के तेज प्रवाह में फंसे इस बेजुबान को बचाने के लिए सहारा रेस्क्यू टीम ने उल्लेखनीय साहस और सेवाभाव का परिचय दिया।
स्थानीय लोगों के अनुसार, गोवंश कई मिनटों तक झलों में फंसा रहा और पानी की धार उसे लगातार धकेलती रही। जैसे ही वह बहकर आगे की ओर निकला, तो मौके पर मौजूद सहारा रेस्क्यू टीम के सेवादारों और अन्य राहगीरों ने उसे बचाने का प्रयास किया।
हालांकि नहर के किनारे लगी लोहे की ग्रिल के कारण उसे बाहर निकालना संभव नहीं हो पाया। टीम ने हार नहीं मानी और लगातार 1 किलोमीटर तक नहर के किनारे-किनारे उसका पीछा किया। अंततः एक जगह जहां ग्रिल टूटी हुई थी, वहां से सभी सेवादारों ने मिलकर अथक प्रयास करते हुए गोवंश को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। टीम के सक्रिय सदस्य और स्नेक रेस्क्यूअर नवजोत ढिल्लों ने बताया जानवरों की सेवा ही असली मानवता है। हम हर जान को बचाने का प्रयास करते हैं, चाहे वह जंगल का जीव हो या शहर की गलियों में भटकता पशु सभी के लिए प्रयास करना चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।