{"_id":"69d25d2a11495f065d04159b","slug":"video-the-dilapidated-power-system-in-ward-19-has-become-a-disaster-2026-04-05","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: वॉर्ड 19 में जर्जर बिजली व्यवस्था बनी आफत, हादसों को न्योता दे रही लटकती केबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: वॉर्ड 19 में जर्जर बिजली व्यवस्था बनी आफत, हादसों को न्योता दे रही लटकती केबल
दादरी शहर के वार्ड 19 की विभिन्न कॉलोनियों में अव्यवस्थित बिजली पोल और झूलती हुई 220 वोल्ट की केबलें स्थानीय निवासियों के लिए जी का जंजाल बन चुकी हैं। आलम यह है कि लोग पिछले लंबे समय से समाधान के लिए बिजली निगम के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हाथ नहीं लगा।
वार्ड में चर्च के पास गली के बीच में पोल खड़ा है। वहीं एमसी कॉलोनी में एक पोल खतरनाक स्तर तक झुक चुका है। पूर्ण कॉलोनी का हाल तो और भी बुरा है, जहां 220 वोल्ट की हाई-वोल्टेज केबलें जर्जर बांस की बल्लियों के सहारे टिकी हुई हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, निगम कर्मियों की लापरवाही के चलते केबलें खाली प्लॉटों के बीच से और जमीन से महज कुछ फीट की ऊंचाई पर गुजर रही हैं, जिससे आए दिन शॉर्ट-सर्किट की घटनाएं होती रहती हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।