{"_id":"6aa0152ae2beb4b53108dc47","slug":"panchayati-raj-officials-called-off-their-protest-following-the-ministers-assurance-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-160099-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: पंचायती राज अधिकारियों ने मंत्री के आश्वासन पर धरना किया स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: पंचायती राज अधिकारियों ने मंत्री के आश्वासन पर धरना किया स्थगित
Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 09 Sep 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
बाढड़ा। पंचायतीराज के कनिष्ठ अभियंताओं ने विकास एवं पंचायत मंत्री के साथ संपन्न हुई बैठक के बाद प्रस्तावित धरने को वापस लेने का निर्णय लिया है। दस दिन में समाधान के आश्वासन के बाद नौ सितंबर से प्रस्तावित धरना स्थगित करने का फैसला लिया है।
यूनियन के दादरी जिलाध्यक्ष योगेश कुमार ने बताया कि पंचायत मंत्री ने हरियाणा पंचायती राज इंजीनियरिंग विंग को पीडब्ल्यूडी, जलापूर्ति और सिंचाई विभाग की तर्ज पर स्वतंत्र व सुदृढ़ बनाने की मांग पर विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया है।
विनोद कुमार ने बताया कि विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्णलाल पंवार व आंदोलन कमेटी के पांच सदस्यों की बैठक में सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार के कई विभागों की तकनीकी शाखा स्वतंत्र तरीके से काम करती हैं जबकि हरियाणा पंचायतीराज में सिविल अधिकारियों के अधीन सौंप रखा है। उन्होंने कहा कि जेई की एसीआर में बीडीपीओ की भूमिका उचित नहीं है और उन्हें एसडीओ व एक्सईएन के नियंत्रण में रखा जाना चाहिए।
इस दौरान पंचायतीराज शाखा के एसडीओ अनुराग बाढड़ा, प्रदीप कुमार, एसडीओ अक्षय, जेई विनीत, सुनील, अजय देशवाल, पुष्पेंद्र आदि मौजूद रहे।
उन्होंने बताया कि कनिष्ठ अभियंताओं की प्रमुख मांगों में तकनीकी शाखा को स्वतंत्र दर्जा देने के साथ-साथ कार्यभार और जिम्मेदारियों को स्पष्ट करना शामिल है। बैठक में अधिकारियों ने कर्मचारियों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने का भरोसा दिलाया।