फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Stories of service and development will be conveyed through street plays

Charkhi Dadri News: नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से पहुंचाई जाएगी सेवा एवं विकास की कहानियां

Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Stories of service and development will be conveyed through street plays
लघु सचिवालय में बैठक को संबोधित करते हुए अधिकारी।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। जिले में 17 सितंबर से 17 अक्तूबर तक एक माह का सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित बैठक में उपायुक्त मनदीप कौर ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान का मुख्य उद्देश्य जनभागीदारी को बढ़ावा देना, पात्र नागरिकों को केंद्र एवं राज्य सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाना तथा सरकारी सेवाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना है।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि अभियान के तहत सेवा सेतु-सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विशेष शिविर लगाए जाएंगे। इन शिविरों में लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए मौके पर ही आवश्यक सहायता उपलब्ध करवाई जाएगी। प्रत्येक ब्लॉक एवं विधानसभा क्षेत्र में सेवा सेतु केंद्र स्थापित करने की योजना है, जहां आवेदन प्रक्रिया और योजनाओं का लाभ लेने संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को विभागवार एवं खंडवार कार्ययोजना तैयार करने, नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करने तथा उपलब्ध डेटाबेस के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों की पहचान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान पारदर्शिता, समयबद्ध सेवा वितरण और नियमित निगरानी पर विशेष ध्यान दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेवा मेरा योगदान के तहत नागरिकों को घर, गांव, स्कूल, कार्यस्थल और सार्वजनिक स्थानों पर सेवा गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया जाएगा। अभियान में रक्तदान, पौधारोपण, स्वच्छता अभियान, स्वास्थ्य शिविर, अनाथालय एवं वृद्धाश्रमों का दौरा, जरूरतमंद बच्चों को शैक्षणिक सहयोग, महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता, पोषण एवं एनीमिया जागरूकता, सड़क सुरक्षा, जल संरक्षण, कचरा पृथक्करण, साइबर सुरक्षा, खेल गतिविधियों और दिव्यांगजनों की सहायता सहित 25 सेवा गतिविधियां आयोजित होंगी।

उपायुक्त ने बताया कि 17 सितंबर से 7 अक्तूबर तक राष्ट्रव्यापी चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। वहीं, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती के माध्यम से युवाओं, विद्यार्थियों और तकनीकी विशेषज्ञों को डिजिटल समाधान तथा सुशासन से जुड़े नवाचार विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
अभियान के तहत नमो सेवा गाथा के माध्यम से नुक्कड़ नाटकों द्वारा सेवा कार्यों, कल्याणकारी योजनाओं और विकास की कहानियों को आमजन तक पहुंचाया जाएगा। वहीं, 25 सितंबर से 7 अक्तूबर तक आंगन का उत्सव आयोजित होगा। इसमें आंगनवाड़ी केंद्रों पर बच्चों, माताओं, पोषण और स्वास्थ्य से संबंधित जागरूकता गतिविधियां होंगी।

उपायुक्त ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान 17 अक्तूबर को नई दिल्ली में प्रस्तावित जनसेवक महाकुंभ के साथ संपन्न होगा। उन्होंने आमजन से अभियान से जुड़कर सेवा गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed