फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Sujit Kalkal won the gold medal at the Senior Asia Cup

Charkhi Dadri News: सीनियर एशिया कप में सुजीत कलकल ने जीता स्वर्ण पदक

Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 08 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Sujit Kalkal won the gold medal at the Senior Asia Cup
सुजीत को सम्मानित करते हुए।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। गांव इमलोटा के होनहार पहलवान सुजीत कलकल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन करते हुए क्षेत्र और देश का नाम रोशन किया है। रूस में आयोजित सीनियर एशिया कप कुश्ती प्रतियोगिता में सुजीत कलकल ने 65 किलोग्राम भारवर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उनकी इस उपलब्धि पर क्षेत्र के खेल प्रेमियों और गणमान्य लोगों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी।
विज्ञापन

जिला कुश्ती संघ के सचिव योगेश इमलोटा ने बताया कि सीनियर एशिया कप में एशिया के विभिन्न देशों के पहलवानों ने हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। सुजीत ने प्रतियोगिता के शुरुआती मुकाबलों से ही शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताबी मुकाबले में जगह बनाई। फाइनल मुकाबले में उन्होंने रूस के पहलवान को पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सुजीत की यह उपलब्धि जिले के युवा पहलवानों के लिए प्रेरणादायक है। सुजीत कलकल का आगामी दिनों में जापान में होने वाले एशियाड के लिए भी चयन हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में उत्साह है और सभी को उम्मीद है कि वह एशियाड में भी देश के लिए पदक जीतकर अपनी सफलता का सिलसिला जारी रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed