{"_id":"6936ad40f71d26f97e0f66ff","slug":"video-doctors-protest-in-charkhi-dadri-2025-12-08","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने शुरू की दो दिन की हड़ताल, मरीज रहे परेशान, उपायुक्त ने लागू की धारा 163","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों ने शुरू की दो दिन की हड़ताल, मरीज रहे परेशान, उपायुक्त ने लागू की धारा 163
दादरी जिला स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत चिकित्सकों ने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विस एसोसिएशन के आह्वान पर सोमवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी। इस दौरान चिकित्सकों ने ओपीडी के अलावा आपातकालीन वार्ड, लेबर रूम आदि में भी कार्य नहीं किया। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
वहीं, मरीजों को परेशानियों से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से आयुर्वेदिक मेडिकल ऑफिसर, एनएचएम के तहत कार्यरत चिकित्सकों के साथ-साथ मेडिकल कॉलेजों से एमबीबीएस के विद्यार्थियों को बुलाकर मरीजों का उपचार करने का दावा किया।
वहीं दूसरी तरफ दादरी के उपायुक्त डॉ. मुनीश नागपाल और एसडीएम योगेश सैनी ने भी नागरिक अस्पताल का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उपायुक्त व एसडीएम ने सिविल सर्जन को साथ लेकर अस्पताल के ओपीडी ब्लॉक, आपातकालीन विभाग का दौरा किया तथा वहां कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दादरी जिले में आवश्यक स्वास्थ्य सेवाओं के निर्बाध संचालन के लिए जिलाधीश डाॅ. मुनीश नागपाल ने धारा 163 के तहत आदेश जारी किए हैं। चिकित्सकों की हड़ताल को देखते हुए यह आदेश जारी किए गए हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।