{"_id":"6921c441a82828dd520db0d8","slug":"video-aparajita-program-made-the-girl-students-aware-2025-11-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"चरखी दादरी: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चरखी दादरी: अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन, छात्राओं को विभिन्न मुद्दों पर किया जागरूक
अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से शनिवार को दादरी के जनता पीजी कॉलेज के सभागार में अपराजिता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में छात्राओं को महिला सुरक्षा, कानूनी अधिकारों और आत्मनिर्भरता जैसे अहम मुद्दों पर जागरूक किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कॉलेज के प्राचार्य डॉ. यशवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं मुख्य वक्ता के रूप में अधिवक्ता दिव्यता गोयल ने छात्राओं को महिला कानूनों की विस्तृत और व्यावहारिक जानकारी दी। मंच संचालन भूगोल विभागाध्यक्ष डॉ. हेमलता ने किया। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने वक्ताओं से सीधा संवाद किया और विभिन्न विषयों से संबंधित प्रश्न पूछे। अधिवक्ता दिव्यता गोयल ने केवल महिला कानून ही नहीं बल्कि साइबर अपराध से बचाव पर भी विचार-विमर्श किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।