फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   Two youths attacked an HDFC Bank cluster head

Charkhi Dadri News: एचडीएफसी बैंक के क्लस्टर हेड पर दो युवकों ने किया हमला

Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Wed, 02 Sep 2026 01:08 AM IST
विज्ञापन
Two youths attacked an HDFC Bank cluster head
सिविल अस्पताल में इलाज करवाने के लिए पहुंचे क्लस्टर हेड।  - फोटो : 1
चरखी दादरी। दादरी के रोहतक रोड स्थित एचडीएफसी बैंक में केसीसी विभाग के क्लस्टर हेड पर मंगलवार सुबह दो अज्ञात युवकों ने हमला कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बैंक के बाहर गाड़ी पार्क करने के दौरान उनके सिर पर कपड़ा डाल दिया और मारपीट कर उन्हें नीचे गिरा दिया।
विज्ञापन

विरोध करने और भागने का प्रयास करने पर आरोपियों ने रास्ता रोककर भी मारपीट की। बैंक कर्मचारियों के बाहर आने पर दोनों युवक जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। घायल को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मूलरूप से गांव बौंद कलां निवासी और वर्तमान में भिवानी के सेक्टर-13 निवासी प्रमोद कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह मंगलवार सुबह ड्यूटी के लिए दादरी के रोहतक रोड स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में पहुंचे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैंक के सामने अपनी गाड़ी पार्क की और लैपटॉप व लंच बॉक्स निकालने के लिए गाड़ी की पिछली खिड़की खोली। इसी दौरान दो अज्ञात युवक वहां पहुंचे और उनके सिर पर कपड़ा डालकर अचानक मारपीट शुरू कर दी।
हमले के दौरान प्रमोद कुमार नीचे गिर गए। उन्होंने वहां से भागने का प्रयास किया, लेकिन दोनों युवकों ने उनका रास्ता रोक लिया और दोबारा मारपीट की। शोर सुनकर बैंक के कर्मचारी बाहर आए तो आरोपी युवक उन्हें जान से मारने की धमकी देकर मौके से भाग गए।

घटना की सूचना तत्काल डायल-112 पर पुलिस को दी गई। इसके बाद घायल प्रमोद कुमार को उपचार के लिए नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। उन्होंने दादरी सिटी पुलिस थाने में शिकायत देकर दोनों अज्ञात युवकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed