{"_id":"6a9721e477233c742903dde4","slug":"police-will-keep-a-close-watch-on-every-nook-and-corner-on-janmashtami-tight-security-at-crowded-places-charkhi-dadri-news-c-126-1-cdr1010-159821-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Charkhi Dadri News: जन्माष्टमी पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी सुरक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Charkhi Dadri News: जन्माष्टमी पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर कड़ी सुरक्षा
Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
Updated Wed, 02 Sep 2026 12:35 AM IST
विज्ञापन
बैठक में मौजूद एसपी लोगेश कुमार व अन्य अधिकारी।
- फोटो : 1
चरखी दादरी। जन्माष्टमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के लिए दादरी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर तैयारियां तेज कर दी हैं। सोमवार को जिला लघु सचिवालय में पुलिस-पब्लिक समन्वय समिति की बैठक आयोजित हुई। इसकी अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक लोगेश कुमार ने की। बैठक में शहर व ग्रामीण क्षेत्रों के गणमान्य नागरिकों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं और समिति सदस्यों ने भाग लिया।
एसपी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि जन्माष्टमी के दौरान प्रमुख मंदिरों, पूजा स्थलों, बाजारों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन, सार्वजनिक स्थलों और मुख्य मार्गों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया जाए। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए भीड़ प्रबंधन और यातायात व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने के साथ संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच बढ़ाई जाए। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस की मौजूदगी बढ़ाने के अलावा रात्रि गश्त और चेकिंग को भी प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।
सीसीटीवी से रखी जाएगी निगरानी
एसपी ने समिति सदस्यों से बाजारों, मुख्य मार्गों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर अधिक से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगवाने के लिए लोगों व व्यापारियों को प्रेरित करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सीसीटीवी अपराध की रोकथाम के साथ-साथ वारदात के बाद आरोपियों तक पहुंचने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। संदिग्ध वाहनों की पहचान और निगरानी के लिए एएनपीआर कैमरे भी लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
अभेद्य एप का अधिक इस्तेमाल करने की अपील
बैठक में एसपी ने अभेद्य एप के बारे में सदस्यों को जानकारी दी। उन्होंने लोगों को एप डाउनलोड करने और अधिक से अधिक इस्तेमाल करने के लिए जागरूक करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक के इस्तेमाल से सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया जा सकता है।
यातायात नियमों का पालन जरूरी
एसपी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रत्येक नागरिक को यातायात नियमों का पालन करना चाहिए। उन्होंने समिति सदस्यों से अपने परिवार, मित्रों और आसपास के लोगों को भी यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने की अपील की।
नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग मांगा
बैठक में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान पर भी चर्चा हुई। समिति सदस्यों ने पुलिस की कार्रवाई और जागरूकता कार्यक्रमों की सराहना की। एसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने संदिग्ध गतिविधियों और नशीले पदार्थों की बिक्री की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की।