{"_id":"6b07d800499842b255059750","slug":"video-congress-mp-randeep-surjewala-targets-haryana-government-2026-11-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहतक में चार हत्याओं पर कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक में चार हत्याओं पर कांग्रेस सांसद सुरजेवाला ने हरियाणा सरकार को घेरा
रोहतक के खरावड़ में पुलिस चौकी से महज 50 कदम दूर स्थित मिलन ढाबे पर बुधवार देर रात हुई अंधाधुंध फायरिंग में चार युवकों की हत्या के मामले में कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा सरकार को घेरा है।
कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने घटना को प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल बताते हुए कहा कि हरियाणा में अब अपराध का शासन है और गैंग प्रदेश चला रहे हैं, जबकि सरकार गायब है।
सुरजेवाला ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि फिरौती, ताबड़तोड़ गोलियां और अपहरण अब हरियाणा की रोजमर्रा की जिंदगी बन गए हैं। खरावड़ में पुलिस चौकी के इतने नजदीक चार युवकों की हत्या इसका ताजा उदाहरण है। उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें चुटकुलों और पंजाब भ्रमण से फुर्सत मिले तो हरियाणा के लोगों की जिंदगी और सुरक्षा की भी चिंता करें।
संविधान दिवस पर सरकार से पूछे सवाल
राज्यसभा सदस्य रणदीप सुरजेवाला ने संविधान दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकार की जवाबदेही पर सवाल उठाए। उन्होंने पूछा कि क्या किसानों, दलितों, आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को न्याय व बराबरी का अधिकार मिल रहा है? क्या महिलाओं को समान भागीदारी, युवाओं को रोजगार और मजदूरों को सम्मानजनक काम मिल रहा है? क्या व्यापारी बिना डर के कारोबार कर सकता है? उन्होंने कहा कि संविधान तभी सार्थक है, जब सत्ता जनता के प्रति जवाबदेह हो और संवैधानिक मर्यादाओं का पालन करे। लोगों से सत्ता को संविधान के अनुरूप चलाने और हुक्मरानों से जवाबदेही मांगने का संकल्प लेने की अपील की।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।