{"_id":"6ad36a309502416f46019db3","slug":"paddy-production-in-haryana-is-expected-to-decline-by-23-rice-prices-may-rise-by-up-to-rs-400-per-quintal-2026-10-17","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा में धान उत्पादन 23% घटने का अनुमान, चावल के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ सकते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा में धान उत्पादन 23% घटने का अनुमान, चावल के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ सकते हैं
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: Chandra Prakash Neeraj
Updated Sat, 17 Oct 2026 06:38 PM IST
Link Copied
मानसून की बेरुखी और अब फसल पकने के बाद हो रही बेमौसम बारिश से हरियाणा में चावल उत्पादन 23 फीसदी तक घटने का अनुमान है। बेमौसम बारिश से मंडियों में बिकने के इंतजार में पड़ा धान काला पड़ रहा है या अंकुरित होने लगा है। खेतों में खड़ी फसल जमीन में बिछी जा रही है। उत्पादन घटने से बासमती धान के दाम पिछले साल की तुलना में 1000 रुपये प्रति क्विंटल अधिक हैं। अब साधारण चावल के दाम 400 रुपये प्रति क्विंटल तक बढ़ने के आसार हैं। देश के कुल उत्पादन का करीब 5 प्रतिशत चावल हरियाणा में होता है। इस बार मानसून कमजोर रहने के बावजूद किसानों ने ट्यूबवेल और नहरी पानी से फसल की सिंचाई की और धान का रकबा पिछले साल की तुलना में सिर्फ .69 प्रतिशत ही घटा। 2025 में 43.45 लाख एकड़ क्षेत्रफल में धान की बिजाई हुई थी। इस बार 43.15 लाख एकड़ में फसल हुई है लेकिन उत्पादन पर असर पड़ा है। पिछले साल हरियाणा में 97 लाख मीट्रिक टन धान उत्पादन हुआ था। कृषि विभाग के अनुसार इस बार धान उत्पादन करीब 23 प्रतिशत घटकर 73 से 75 लाख मीट्रिक टन रह सकता है। हरियाणा प्रदेश राइस मिलर एंड डीलर एसोसिएशन के राज्य महासचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि बेमौसम बरसात से धान उत्पादन घटने से आने वाले समय में चावल के दाम में 200 से 400 रुपये प्रति क्विंटल तक वृद्धि होने के आसार हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।