{"_id":"68e8ff407257cbdcb907e20f","slug":"fraud-in-the-name-of-lado-laxmi-yojana-money-collected-from-women-by-setting-up-camps-2025-10-10","type":"video","status":"publish","title_hn":"लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ठगी, कैंप लगाकर महिलाओं से वसूले पैसे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर ठगी, कैंप लगाकर महिलाओं से वसूले पैसे
Video Desk Amar Ujala Dot Com
Published by: चंद्रप्रकाश नीरज
Updated Fri, 10 Oct 2025 06:13 PM IST
Link Copied
अशरफगढ़ गांव में वीरवार को लाडो लक्ष्मी योजना के नाम पर सुकन्या योजना के खाते खुलवाए जा रहे थे। गांव की महिलाओं से खाते खुलवाने के 200-200 रुपये वसूले गए। इसके बाद जैसे ही पोल खुली तो कुर्सी छोड़कर आरोपी मौके से फरार हो गए। अशरफगढ़ गांव में बुधवार रात को मुनादी करवाई थी कि गुरुवार को चौपाल में लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करने के लिए आएंगे इसलिए वीरवार को गांव की महिलाएं बाहर न जाएं। वह लाडो लक्ष्मी योजना के आवेदन करवा लें। वीरवार सुबह ही एक युवक और एक युवती चौपाल में पहुंचे। उन्होंने खुद को डाकखाना कर्मचारी बताया। इसके बाद जैसे ही महिलाओं को कर्मचारियों के आने की सूचना मिली तो चौपाल में महिलाओं की भीड़ जुट गई। इसके बाद युवक और युवती ने उनके खाते खोलने और सुकन्या योजना के आवेदन करने शुरू कर दिए, लेकिन जैसे ही ग्रामीणों को पता चला कि यह लाडो लक्ष्मी योजना का नहीं सुकन्या योजना के आवेदन करवा रहे हैं और 200-200 रुपये भी ले रहे हैं। दोनों के पास लाडो लक्ष्मी योजना के पात्र लोगों की सूची भी थी। वह मोबाइल नंबर पर कॉल कर आवेदन के लिए बुला रहे थे। इस पर वहां ग्रामीण भी पहुंच गए। जैसे ही उनकी पोल खुली तो दोनों कुर्सी छोड़कर चले गए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।