{"_id":"69a2b2b40d276f012d0fe588","slug":"video-union-minister-giriraj-said-in-bhiwani-no-trade-deal-has-been-done-with-america-yet-2026-02-28","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- अमेरिका से नहीं हुई अभी कोई ट्रेड डील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में केंद्रीय मंत्री गिरिराज बोले- अमेरिका से नहीं हुई अभी कोई ट्रेड डील
भिवानी पहुंचे केन्द्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस व राहुल गांधी पर जमकर गरजे। उन्होंने कहा कि अभी अमेरिका से कोई ट्रेड डील नहीं हुई। राहुल ये साबित कर दें तो मैं राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने आरोप लगाया कि गांधी खानदान का काम झूठ बोलना है।
बता दें कि केन्द्रीय मंत्री गिरिराज भिवानी के टीआईटीएस कॉलेज में आयोजित ग्लोबल टेक टेक्सटाइल्स सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यहां उन्होंने कॉलेज के कॉम्पोनेन्ट की स्टॉल का निरीक्षण किया और नई नई तकनीकों की जानकारी ली। इसके बाद वो मीडिया से बातचीत में गिरिराज ने कहा कि दुनिया में टेक्सटाइल्स का एक्सपोर्ट आज 800 बिलियन डॉलर का है जो आने वाले दिनों में और अधिक बढ़ेगा। उन्होंने टेक्सटाइल को उन्नत बनाने के लिए 1.5 हजार करोड़ रुपये दिये जाने पर पीएम मोदी का आभार जताया। गिरिराज ने कहा कि आने वाले दिनों में फाइबर से नई तकनीक का सरिया बनेगा, जो सस्ता, हल्का व मजबूत होगा। इसके बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह कांग्रेस व राहुल पर गरजे। उन्होंने कहा कि अभी तक भारत-अमेरिका के बीच कोई ट्रेड डील नहीं हुई है। किसानों की पीठ में छुरा अब नहीं, जब घूपा था जब कांग्रेस ने कांग्रेस ने डब्ल्यूटीओ में किसानों को गिरवी रखा था। गिरिराज ने इस ट्रेड डील के बाद भारत के बांगलादेश से भी पिछड़ने के सवाल पर राहुल गांधी को निशाने पर लिया और कहा कि राहुल गांधी ने झूठ बोलने का ठेका ले लिया है। वो बता दें ट्रेड डील कब हुई, कब ज्वाइन हस्ताक्षर हुए तो, मैं राजनीति छोड़ दूंगा उन्हें कहा कि राजीव गांधी खानदान का काम देश व किसानों में अफवाह फैलाना है। केंद्रीय मंत्री ने एआई सम्मेलन को लेकर कांग्रेस के बब्बर शेरों पर गरजे। एआई सम्मेलन में कांग्रेसियों के अर्धनग्न प्रदर्शन पर कहा कि ये राहुल गांधी की मानसिकता को दर्शाता है, जो दुनिया भर में भारत देश को गाली देते हैं। वहां प्रदर्शन करने वाले कांग्रेस के बबर शेर ऐसे थे जो दूसरों के जूते लेकर भागे। कांग्रेस के इन बबर शेरों ने देश का सिर झुका दिया। वहीं विपक्ष में रहते भाजपा नेताओं द्वारा ऐसे अर्धनग्न प्रदर्शनों को गिरिराज ने नकारा और हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज का नाम लेने पर बोले कि कहां हैं अनिज वीज की ऐसी फोटो। ये कहकर वो चल दिये।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।