{"_id":"6af439e94bd9bec88b0ec6c2","slug":"video-speeding-car-runs-over-couple-on-a-scooter-private-tutor-dies-2026-11-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, प्राइवेट टीचर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को कुचला, प्राइवेट टीचर की मौत
भिवानी। दिल्ली-पिलानी नेशनल हाईवे 709 ई पर गांव खरक के समीप मंगलवार देर रात को तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार दंपति को जोरदार टक्कर मार दी । वहीं महिला को कार ने कुचल दिया। हादसे के वक्त पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय की जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी वहां से गुजर रही थी। वहीं जज के काफिले में पायलेट गाड़ी ने घायलों को उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया था। महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पति को गंभीर रूप से घायल अवस्था में हिसार के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
गांव खरक कलां निवासी जयप्रकाश ने बताया कि उसके बड़े भाई का बेटा 37 वर्षीय हितेश व हितेष की 32 वर्षीय पत्नी सोनिया मंगलवार को मंदिर में पूजा के लिए गए थे। पूजा के बाद दोनों इलेक्ट्रिक स्कूटी पर सवार होकर वापस घर लौट रहे थे। इसी दौरान खरक कलां बस स्टैंड के समीप स्कूल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि राजस्थान नंबर की कार भिवानी से रोहतक की तरफ तेजी से आ रही थी। जिसके कारण कार स्कूटी सवार दंपति को कुचलते हुए आगे बढ़ गई। हादसे में घायल हितेश और उसकी पत्नी सोनिया को उपचार के लिए भिवानी के रोहतक रोड स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने उपचार के दौरान सोनिया को मृत घोषित कर दिया और हितेश की हालत गंभीर होने के कारण उसे रेफर कर दिया। परिवार ने घायल हितेश को हिसार के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया है। मृतका तीन बच्चों की मां थी और प्राइवेट स्कूल में बच्चों को पढ़ाती थी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।