फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Samyukt Kisan Morcha protests in Bhiwani; effigy of the government burnt outside BJP office

भिवानी में संयुक्त किसान मोर्चा का प्रदर्शन, भाजपा कार्यालय के बाहर फूंका सरकार का पुतला

Sat, 17 Oct 2026 01:41 PM IST
Naveen Naveen
Updated Sat, 17 Oct 2026 01:41 PM IST
Samyukt Kisan Morcha protests in Bhiwani; effigy of the government burnt outside BJP office
भाजपा सरकार के कार्यकाल के दो वर्ष पूरे होने के बीच संयुक्त किसान मोर्चा ने सरकार की नीतियों और कार्यशैली के खिलाफ रोष प्रदर्शन किया। किसानों ने भाजपा कार्यालय के बाहर सरकार का पुतला फूंका और फसलों की खरीद, उठान, खाद की किल्लत तथा टावरों के मुआवजे से जुड़ी समस्याओं को लेकर नाराजगी जताई। किसान नेताओं ने आरोप लगाया कि सरकार किसानों की समस्याओं का समाधान करने में विफल रही है। संयुक्त किसान मोर्चा के प्रधान कमल ने कहा कि सरकार 24 फसलों की न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर खरीद का दावा करती है, लेकिन धरातल पर धान, बाजरा और मूंग जैसी खरीफ की फसलों की खरीद में भी दिक्कतें आ रही हैं। किसानों को अपनी उपज बेचने और उसका उठान करवाने के लिए परेशानी झेलनी पड़ रही है। भारतीय किसान सभा के नेता कामरेड ओमप्रकाश ने आरोप लगाया कि खरीद और उठान में देरी के कारण बड़ी मात्रा में फसल बारिश में भीगकर खराब हो गई। उन्होंने दावा किया कि जीटी रोड क्षेत्र में करीब आठ लाख मीट्रिक टन धान और भिवानी अनाज मंडी में लगभग 5,500 मीट्रिक टन बाजरा बारिश से प्रभावित हुआ। उन्होंने कहा कि जियोटैगिंग, बायोमेट्रिक और मेरा फसल मेरा ब्योरा जैसी प्रक्रियाओं के चलते खरीद में देरी हो रही है। मंडियों में पर्याप्त शेड और उठान की व्यवस्था नहीं होने से किसानों की परेशानी बढ़ रही है। किसान नेताओं ने खाद की किल्लत का मुद्दा उठाते हुए कहा कि किसानों को डीएपी और यूरिया के लिए भटकना पड़ रहा है। कई जगह खाद वितरण के दौरान पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ रहा है। इसके अलावा टावरों के लिए उचित मुआवजा नहीं मिलने पर भी नाराजगी जताई गई। उन्होंने कहा कि लोहारू में करीब 11 महीने तक चले आंदोलन के बावजूद 250 करोड़ रुपये का भुगतान अब तक लंबित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

उज्जैन: महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान हुआ बाबा का अलौकिक शृंगार, त्रिपुंड और त्रिशूल से सजा दरबार

17 Oct 2026

संवैधानिक संस्थाओं पर आरोप लगाकर अराजकता फैलाना चाहती है कांग्रेस : पंकज चौधरी

17 Oct 2026

VIDEO: दो पशुओं की करंट से मौत, बची पशुपालक की जान

17 Oct 2026

VIDEO: सरकारी रिकॉर्ड में 603 गायें दर्ज, मौके पर मिलीं सिर्फ 449

16 Oct 2026

VIDEO: आगरा में मैक्स गाड़ी ने चार युवतियों को राैंदा, एक की मौत, दो गंभीर घायल

16 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: रामसेतु निर्माण के साथ लंका कूच, अंगद की ललकार से गूंजा रावण दरबार

16 Oct 2026

हमीरपुर: सदर बस स्टैंड के पास सड़क पर लेटा युवक, यातायात प्रभावित

16 Oct 2026
विज्ञापन

VIDEO: जड़ी-बूटी की आड़ में पटाखा सामग्री का कारोबार, दस कुंतल कच्चा माल बरामद

16 Oct 2026

VIDEO: पीडीडीयू जंक्शन पर पलटा ट्रेन का कोच, एनडीआरएफ ने चलाया मॉकड्रिल अभियान

16 Oct 2026

टूर से कानपुर लौट रही स्कूल बस में लगी आग, छात्रों-शिक्षकों में चीख-पुकार

16 Oct 2026

कानपुर: हाईवे पर चलती कार आग का गोला बनी, परिवार बचा

16 Oct 2026

धनीपुर मंडी के बाहर जाम, अंदर भीगता धान

16 Oct 2026

Meerut: लक्ष्मण ने काटी सुपर्णखा की नाक, मंचन देखने उमड़े दर्शक

16 Oct 2026

Meerut: चित्रकूट में श्रीराम से मिलने पहुंचे भरत, भावुक हुआ मंचन

16 Oct 2026

Meerut: भरत मिलाप का भावपूर्ण मंचन देख भावविभोर हुए श्रद्धालु

16 Oct 2026

अखाड़ा केसरी दंगल के लिए 17 और 18 अक्तूबर को होंगे ट्रायल

16 Oct 2026

प्रदर्शन को लेकर क्या रही दिल्ली पुलिस की रणनीति

16 Oct 2026

फरीदाबाद सेक्टर 76 में लावारिस कुत्तों से परेशान निवासियों ने मंत्री राजेश नागर को सौंपा ज्ञापन

16 Oct 2026

गाजियाबाद के मोदीनगर में हनुमानपुरी कॉलोनी में दो समुदायों संघर्ष

16 Oct 2026

लेट राव महाबीर सिंह मेमोरियल फुटबॉल चैंपियनशिप में चंडीगढ़ ने पीएसए को 3-2 से हराया

16 Oct 2026

फरीदाबाद में सड़क खराब, शुल्क 3 बार बढ़ा

16 Oct 2026

मंडला में भीषण सड़क हादसा: ट्रैक्टर-ट्रॉली के पहिए के नीचे आई युवती की मौके पर मौत; पिता भी हुए घायल

16 Oct 2026

Meerut: वनवास के दौरान सीता ने श्रीराम को सुनाया अशुभ स्वप्न का प्रसंग

16 Oct 2026

गोवंश के अवशेष मिलने की घटना में वांछित दो आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार

16 Oct 2026

Video: आलमबाग सिंधी गर्ल्स इंटर कॉलेज में हुई श्री दुर्गा पूजा

16 Oct 2026

VIDEO: ब्रह्माकुमारी केंद्र पर सजीं नवदुर्गा की चैतन्य झांकियां, भजनों पर झूमे श्रद्धालु

16 Oct 2026

320 साल पुराने दक्षिण मां काली मंदिर में ताला चढ़ाने से पूरी होती मन्नत, सप्तमी पर उमड़ते हैं श्रद्धालु

16 Oct 2026

VIDEO: पैदल वन को चले भगवान श्रीराम, श्रद्धालुओं ने बिछाए फूल

16 Oct 2026

VIDEO: सौभरि वन में जिलाधिकारी ने रोपा चंदन का पौधा, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

16 Oct 2026

VIDEO: कचरा बीनने वालों की भी बन रही है डिजिटल पहचान

16 Oct 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed