फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   BLOs must resolve pending notices within a week; salary will be deducted in case of negligence: DC

बकाया नोटिसों का निपटारा एक सप्ताह में करें बीएलओ, लापरवाही पर कटेगा वेतन : डीसी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
BLOs must resolve pending notices within a week; salary will be deducted in case of negligence: DC
भिवानी। डीसी साहिल गुप्ता ने एसआईआर के तहत लंबित 3996 नोटिसों का निपटारा एक सप्ताह में करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि लापरवाही बरतने वाले बीएलओ के खिलाफ वेतन कटौती और प्राथमिकी दर्ज कराने सहित सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

लघु सचिवालय स्थित डीआरडीए सभागार में आयोजित बैठक में डीसी ने एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण का कार्य निर्धारित समय में पूरा करने को कहा। उन्होंने निर्देश दिए कि बीएलओ घर-घर जाकर बकाया नोटिसों का निपटारा करें। सुपरवाइजर बीएलओ के साथ बैठक कर कार्य की समीक्षा करें और मौके पर पहुंचकर सहयोग दें।
विज्ञापन

डीसी ने कहा कि कोई भी पात्र मतदाता सूची में नाम दर्ज होने से वंचित नहीं रहना चाहिए। संभावित प्रत्याशियों, वीआईपी, वरिष्ठ अधिकारियों और गणमान्य नागरिकों सहित सभी मतदाताओं के नामों की नियमानुसार जांच की जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि वैध और ठोस सबूत के बिना किसी भी मतदाता का नाम सूची से नहीं काटा जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


28 तक किया जाएगा दावे-आपत्तियों का निपटारा
डीसी ने बताया कि मतदाता सूची के संबंध में दावे और आपत्तियों का निपटारा 28 अक्तूबर तक किया जाएगा। मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 6 नवंबर 2026 को होगा। बैठक में भिवानी के एसडीएम महेश कुमार, लोहारू के एसडीएम मनोज दलाल, नगराधीश अनिल कुमार सहित सभी एईआरओ, सुपरवाइजर और बीएलओ मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed