फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Woman arrested in connection with the murder of a flour mill operator; placed on two-day remand.

Bhiwani News: आटा चक्की संचालक की हत्या के मामले में महिला गिरफ्तार, दो दिन के रिमांड पर ली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
Woman arrested in connection with the murder of a flour mill operator; placed on two-day remand.
भिवानी। ब्रह्मा कॉलोनी में शुक्रवार सुबह आटा चक्की संचालक जितेंद्र (40) की हत्या के मामले में शहर थाना पुलिस ने उसके साथ सहमति संबंध में रह रही महिला सोनू को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या को हादसा दिखाने का प्रयास किया और परिजनों को जितेंद्र के छत से गिरने की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे तो जितेंद्र के छत से गिरने की बात पर संदेह हुआ। उसके सिर और शरीर पर चोटों के निशान थे तथा फर्श पर खून साफ किया गया था। इससे परिजनों का शक गहरा गया और उन्होंने पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद मृतक के चचेरे भाई सुनील की शिकायत पर महिला सोनू, मेडिकल स्टोर संचालक सोनू और महिला के पिता सुरेश के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज की थी। गांव खैरपुरा निवासी पूर्व सरपंच राजबीर ने बताया कि उसका भतीजा जितेंद्र ब्रह्मा कॉलोनी में अपना मकान बनाकर रहता था और आटा चक्की चलाता था। कुछ साल पहले वह सोनू नामक महिला के साथ रहने लगा था। सोनू की पहले भी शादी हो चुकी थी। जितेंद्र के साथ रहते हुए उसकी दो बेटियां हुईं जिनमें एक की उम्र साढ़े तीन साल और दूसरी की डेढ़ साल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजबीर के अनुसार पड़ोस में मेडिकल स्टोर चलाने वाले सोनू के साथ महिला का प्रेम प्रसंग था जिसको लेकर पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। शुक्रवार को महिला ने ही फोन कर जितेंद्र के परिजनों को उसके छत से गिरने की सूचना दी और जल्द पहुंचने को कहा। परिजनों ने उसे जितेंद्र को अस्पताल ले जाने की सलाह दी लेकिन वह उनके आने की जिद करती रही।
मामले के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी महिला सोनू को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान उससे गहन पूछताछ कर हत्याकांड से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जाएगा। मामले में अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।


भाई और पिता की कोरोना संक्रमण से हो चुकी मौत
जितेंद्र के पिता और भाई की कोरोना संक्रमण काल में मौत हो गई थी। परिवार में उसकी मां मैना देवी और दो मासूम बेटियां उसके साथ रहती थीं। गांव खैरपुरा में उसका मकान भी बनकर तैयार हो गया था और वह वहां अपना सामान शिफ्ट कर चुका था। इसी बीच उसकी मां मैना गोगामेड़ी तीर्थ पर चली गईं और शुक्रवार सुबह जितेंद्र की हत्या हो गई। अब दादी ही दोनों मासूम बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं जबकि आरोपी महिला सलाखों के पीछे पहुंच गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed