Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Markets in Bhiwani will be illuminated by earthen lamps, but the homes of the potters remain in the darkness of inflation.
{"_id":"6addc9b128d37b02af081bd8","slug":"video-markets-in-bhiwani-will-be-illuminated-by-earthen-lamps-but-the-homes-of-the-potters-remain-in-the-darkness-of-inflation-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में मिट्टी के दीयों से जगमगाएंगे बाजार, लेकिन कुम्हारों के घरों में महंगाई का अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में मिट्टी के दीयों से जगमगाएंगे बाजार, लेकिन कुम्हारों के घरों में महंगाई का अंधेरा
दीपावली नजदीक आते ही कुम्हार परिवार दीये बनाने में जुट गए हैं, लेकिन बढ़ती महंगाई और कम आमदनी ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कुम्हारों के अनुसार, मिट्टी लाने और खुदाई पर पांच से छह हजार रुपये तक खर्च हो जाते हैं, जबकि एक दीया महज तीन रुपये में बिकता है। करीब 38 वर्षों से इस काम में जुटी सोनिया और सुशीला ने सरकार से मिट्टी और भट्टी के लिए जगह उपलब्ध करवाने की मांग की है।
कुम्हारों ने बताया कि पहले दीये पकाने में फूस का इस्तेमाल होता था, लेकिन धुआं कम करने के लिए अब नई भट्टी अपनाई है। वहीं, बुजुर्ग महिलाओं मेवा और नारायणी ने कहा कि पहले त्योहारों पर घरों में पकवान बनते थे और लोग मिल-जुलकर खुशियां मनाते थे, लेकिन अब यह परंपरा कम होती जा रही है। उन्होंने लोगों से मिट्टी के दीये खरीदकर कुम्हार परिवारों की आजीविका को सहारा देने की अपील की। संवाद
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।