Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
In Bhiwani, OSD Virendra Badkhalsa held a meeting with social organizations, deliberating on environmental conservation and youth empowerment.
{"_id":"6ade0898478c0257060ad3dd","slug":"video-in-bhiwani-osd-virendra-badkhalsa-held-a-meeting-with-social-organizations-deliberating-on-environmental-conservation-and-youth-empowerment-2026-10-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा ने सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक, पर्यावरण संरक्षण व युवा सशक्तिकरण पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा ने सामाजिक संगठनों के साथ की बैठक, पर्यावरण संरक्षण व युवा सशक्तिकरण पर मंथन
भिवानी। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी वीरेंद्र बडख़ालसा ने रविवार को भिवानी के पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों और एनजीओ प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। बैठक में पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती, युवा सशक्तिकरण और रोजगार सृजन जैसे विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। वीरेंद्र बडख़ालसा ने कहा कि युवा केवल नौकरी मांगने वाले नहीं, बल्कि नौकरी देने वाले बनने की दिशा में भी आगे बढ़ें। इसके लिए उन्हें अपनी प्रतिभा और कौशल के आधार पर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनना चाहिए। युवा उद्यमशीलता को बढ़ावा देकर दूसरों के लिए भी रोजगार के अवसर पैदा कर सकते हैं। उन्होंने सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों से पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा और जैविक खेती को प्रोत्साहित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इन संगठनों के सहयोग से जन-जागरूकता बढ़ाने और समाज कल्याण से जुड़े अभियानों को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकता है। बैठक में उन्होंने सोनीपत के दादा खुशहाल सिंह दहिया के सामाजिक योगदान का उल्लेख करते हुए युवाओं से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देना चाहिए। बडख़ालसा ने सामूहिक प्रयासों पर जोर देते हुए कहा कि सामाजिक संगठनों की भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण, जैविक खेती और आत्मनिर्भरता के अभियानों को गति मिल सकती है। इन प्रयासों से आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वस्थ, जागरूक और आत्मनिर्भर समाज के निर्माण में मदद मिलेगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।