Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Loharu Police in Bhiwani conducted a women's safety awareness campaign ahead of the Raksha Bandhan festival.
{"_id":"6a8d7955831e9807d30c5076","slug":"video-loharu-police-in-bhiwani-conducted-a-womens-safety-awareness-campaign-ahead-of-the-raksha-bandhan-festival-2026-08-25","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी: रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोहारू पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी: रक्षाबंधन पर्व को लेकर लोहारू पुलिस ने चलाया महिला सुरक्षा जागरूकता अभियान
रक्षा बंधन पर्व को लेकर महिलाओं की सुरक्षा के मद्देनजर लोहारू पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण के नेतृत्व में पुलिस टीम लोहारू बस स्टैंड पहुंची और वहां महिलाओं, युवतियों एवं छात्राओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से संबंधित समस्याओं एवं परेशानियों के बारे में जानकारी ली।
इस दौरान पुलिस टीम ने बस स्टैंड परिसर में मौजूद महिलाओं एवं लड़कियों के साथ-साथ बसों में बैठी महिलाओं, युवतियों और छात्राओं से भी संवाद किया। पुलिस अधिकारियों ने उन्हें महिला सुरक्षा को लेकर जागरूक करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की परेशानी, छेड़छाड़, पीछा करने या संदिग्ध गतिविधि की स्थिति में बिना किसी डर या संकोच के तुरंत पुलिस को सूचना दें।
थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सत्यनारायण ने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा लोहारू पुलिस की प्राथमिकता है। महिलाओं एवं छात्राओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध करवाने के लिए पुलिस द्वारा समय-समय पर सार्वजनिक स्थानों, बाजारों, स्कूल-कॉलेजों, बस स्टैंड सहित अन्य संवेदनशील स्थानों पर विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।