फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Bhiwani News ›   Partial changes to the schedules of four trains; they will halt at City Station.

Bhiwani News: चार ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव, सिटी स्टेशन पर होगा ठहराव

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2026 01:23 AM IST
विज्ञापन
Partial changes to the schedules of four trains; they will halt at City Station.
भिवानी। रेलवे ने 28 सितंबर से चार ट्रेनों के संचालन समय में आंशिक बदलाव किया है। इनमें भिवानी-प्रयागराज, भिवानी-रोहतक, रोहतक-भिवानी और भिवानी-कालका ट्रेनें शामिल हैं।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 14118 भिवानी-प्रयागराज 28 सितंबर से भिवानी से शाम 7:05 बजे रवाना होगी। खरक स्टेशन पर 7:29 बजे पहुंचेगी और 7:30 बजे रवाना होगी। कलानौर कलां में 7:38 बजे आगमन और 7:40 बजे प्रस्थान होगा। लाहली स्टेशन पर 7:52 बजे पहुंचकर 7:54 बजे आगे बढ़ेगी।
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक 28 सितंबर से भिवानी से सुबह 9:45 बजे रवाना होगी। बामला स्टेशन पर 10:04 बजे पहुंचकर 10:05 बजे रवाना होगी। खरक स्टेशन पर 10:13 बजे आगमन और 10:14 बजे प्रस्थान होगा। कलानौर कलां में 10:21 बजे पहुंचकर 10:23 बजे और लाहली में 10:31 बजे पहुंचकर 10:33 बजे रवाना होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी 28 सितंबर से रोहतक से निर्धारित समय पर रवाना होगी। भिवानी स्टेशन पर यह शाम 7:45 बजे पहुंचेगी। गाड़ी संख्या 14795 भिवानी-कालका भी 28 सितंबर से भिवानी से सुबह 4:10 बजे रवाना होगी। कलानौर कलां स्टेशन पर 4:34 बजे पहुंचकर 4:36 बजे चलेगी और रोहतक स्टेशन पर 5:28 बजे पहुंचकर 5:30 बजे रवाना होगी।



सिटी स्टेशन पर होगा दो ट्रेनों का ठहराव
गाड़ी संख्या 54016 भिवानी-रोहतक भिवानी सिटी स्टेशन पर सुबह 9:53 बजे पहुंचेगी और 9:55 बजे रवाना होगी। वहीं गाड़ी संख्या 54015 रोहतक-भिवानी का सिटी स्टेशन पर शाम 6:55 बजे आगमन होगा और 6:57 बजे प्रस्थान करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed